मकान सूचिकरण और ऑनलाइन एंट्री कार्य में बेहतर प्रदर्शन पर BDO ने किया सम्मानित
पश्चिमी चंपारण/सिकटा (चौथी वाणी): सिकटा प्रखंड सभागार में जनगणना 2027 के तहत मकान सूचिकरण एवं ऑनलाइन एंट्री कार्य को सफलतापूर्वक पूरा करने के उपलक्ष्य में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी अजीत कुमार रौशन एवं जदयू के वरीय नेता मदन पटेल ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों की सराहना करते हुए उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।
समयबद्ध और जिम्मेदारीपूर्ण कार्य की सराहना
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अधिकारियों ने कहा कि सभी कर्मियों ने समयबद्ध, दक्षतापूर्वक तथा पूर्ण निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया। इसी समर्पण के कारण मकान सूचिकरण एवं ऑनलाइन डेटा एंट्री का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सका।
भविष्य में भी इसी समर्पण से कार्य करने की अपील
प्रखंड विकास पदाधिकारी अजीत कुमार रौशन ने सभी कर्मियों से भविष्य में भी इसी ईमानदारी, लगन और समर्पण के साथ सरकारी योजनाओं एवं जनहित से जुड़े कार्यों में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
इन शिक्षकों और कर्मियों को मिली विशेष सराहना
कार्यक्रम के दौरान शिक्षक अजीत चौधरी, सूरज कुमार, शशांक चौधरी, सादरे आलम, पूजा कुमारी, अफसाना खातून सहित अन्य कर्मियों के कार्यों की विशेष रूप से प्रशंसा की गई। अधिकारियों ने उनके योगदान को जनगणना कार्य की सफलता में महत्वपूर्ण बताया।
आगामी चरणों को सफल बनाने का लिया संकल्प
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मियों ने जनगणना 2027 के आगामी चरणों को भी पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ सफल बनाने का संकल्प लिया।