नई दिल्ली: बिहार में प्रचंड जीत के बाद भाजपा ने रचा इतिहास, विधायकों की संख्या पहुंची 1654 – यह इमरजेंसी के बाद किसी एक पार्टी का सबसे बड़ा आंकड़ा

New Delhi: The BJP has created history after a landslide victory in Bihar, reaching 1,654 MLAs – the highest single-party figure since the Emergency.

नई दिल्ली: बिहार विधानसभा चुनाव-2025 में मिली ऐतिहासिक जीत के साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने नया राष्ट्रीय कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। अब देश भर में भाजपा के कुल विधायकों की संख्या 1654 हो गई है, जो पार्टी के इतिहास में सर्वाधिक है।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बीएल संतोष ने सोमवार को सोशल मीडिया पर यह जानकारी साझा करते हुए दावा किया कि यह आंकड़ा न केवल भाजपा का बल्कि 1975 के आपातकाल (इमरजेंसी) के बाद से किसी भी एक राजनीतिक दल द्वारा हासिल किया गया विधायकों का सबसे बड़ा संख्या है।

बीएल संतोष ने अपने पोस्ट में लिखा,
“बिहार में शानदार जीत के साथ भाजपा इंडिया ने अपने इतिहास में सबसे अधिक विधायकों की संख्या दर्ज की है। यह इमरजेंसी के बाद किसी एक पार्टी के पास विधायकों की सबसे बड़ी संख्या भी है।”

संतोष द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, 2014 से 2025 तक के मात्र एक दशक में भाजपा ने अपने विधायकों की संख्या में 600 से ज्यादा की जबरदस्त बढ़ोतरी की है। बिहार की हालिया जीत ने इस आंकड़े को 1650 के पार पहुंचाने में निर्णायक भूमिका निभाई।

भाजपा नेताओं का कहना है कि यह आंकड़ा पार्टी की संगठनात्मक ताकत, जनाधार और लगातार विस्तार का प्रमाण है। बिहार में मिली इस जीत ने भाजपा को देश की सबसे बड़ी राजनीतिक शक्ति के रूप में और मजबूत कर दिया है।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment