बोधगया में 136 करोड़ की लागत से बने राज्य अतिथि गृह का सीएम नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन, कहा – आने वालों को मिलेगी बेहतर सुविधा

CM Nitish Kumar inaugurated the state guest house built at a cost of Rs 136 crore in Bodh Gaya, said – visitors will get better facilities

गया: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को बोधगया पहुंचे, जहां उन्होंने आठ एकड़ में 136 करोड़ रुपये की लागत से बने आधुनिक राज्य अतिथि गृह का उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि अब बोधगया आने वाले लोगों को ठहरने की बेहतरीन सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा, “बाहर से जो लोग आएंगे, वे यहां रुक सकेंगे। पहले से यह काम चल रहा था, अब यह और बेहतर हो गया है। यहां के विकास को लेकर लगातार काम हो रहा है।”

राज्य अतिथि गृह में कुल 130 बिस्तर हैं और यह चार स्टार होटल की तर्ज पर सभी आधुनिक सुविधाओं से लैस है। इसमें 30 बिस्तरों वाला डॉरमेटरी, 10 एकल शयनकक्ष, 80 डबल बेडरूम, आठ वीआईपी सुइट्स और दो प्रेसिडेंशियल सुइट्स शामिल हैं। इसके साथ ही, दो रेस्तरां, 150 लोगों की क्षमता वाला कॉन्फ्रेंस हॉल, एक प्रदर्शनी सह व्यापार केंद्र, संचलन क्षेत्र और पर्याप्त पार्किंग सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है।

यह अतिथि गृह महाबोधि सांस्कृतिक केंद्र और विज्ञान केंद्र के बीच स्थित है। प्रेसिडेंशियल सुइट्स से महाबोधि मंदिर परिसर का खूबसूरत दृश्य नजर आता है।

उद्घाटन समारोह के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार महाबोधि मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान बुद्ध की पूजा अर्चना की। इसके साथ ही उन्होंने बोधगया में पहली बार आयोजित होने जा रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 की तैयारियों का भी निरीक्षण किया। यह आयोजन 4 मई से 15 मई 2025 तक बिहार के पांच जिलों में होगा। गया में इन खेलों के सात प्रतिस्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी, जिनका आयोजन बिपार्ड और बोधगया के आईआईएम परिसर में किया जाएगा।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment