सासाराम में सीएम नीतीश ने 931 करोड़ की योजनाओं का किया शिलान्यास, लालू परिवार पर साधा निशाना

CM Nitish laid the foundation stone for projects worth Rs 931 crore in Sasaram, targeting the Lalu family.

सासाराम: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सासाराम में 931 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय शिक्षा परियोजना परिसर में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं के लाभार्थियों से मुलाकात की। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी उनके साथ मौजूद रहे।

इसके बाद सीएम नीतीश ने सासाराम के न्यू स्टेडियम फजलगंज में कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने लालू परिवार पर तीखा हमला बोला और कहा कि पहले के शासक केवल अपने परिवार की महिलाओं को आगे बढ़ाते थे, लेकिन उनकी सरकार समाज के हर वर्ग की महिलाओं को प्रोत्साहन दे रही है।

सीएम ने कहा कि पहले केवल कब्रिस्तान की घेराबंदी की बात होती थी, लेकिन उनकी सरकार ने सात साल से पुराने मंदिरों की घेराबंदी भी शुरू की है। उन्होंने कुछ लोगों द्वारा गड़बड़ी करने की कोशिशों को रोकने की बात भी कही। साथ ही, अपनी सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

मुख्यमंत्री ने सासाराम के नहर पथ के चौड़ीकरण और पुल निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। बता दें कि अपनी प्रगति यात्रा के दौरान सीएम ने 515 करोड़ रुपये की योजनाओं की घोषणा की थी, जिनका शिलान्यास आज किया गया। इसके अलावा, बिजली और नगर विकास से संबंधित योजनाओं का भी शिलान्यास हुआ।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment