अमेरिका में ट्रंप और एलन मस्क के बीच बढ़ा टकराव, ट्रंप ने दी कारोबार बंद करने की चेतावनी

Conflict between Trump and Elon Musk escalates in America, Trump warns of shutting down business

वाशिंगटन: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और टेस्ला के सीईओ व उद्योगपति एलन मस्क के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। ट्रंप ने मस्क को परोक्ष रूप से चेतावनी देते हुए कहा है कि उन्हें अपना कारोबार बंद करना पड़ सकता है। यह बयान ऐसे समय आया है जब कभी ट्रंप के समर्थक माने जाने वाले मस्क अब उनकी नीतियों पर खुलेआम सवाल उठा रहे हैं।

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर लिखा, “राष्ट्रपति बनने से पहले एलन मस्क को पता था कि मैं इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) को अनिवार्य करने के खिलाफ हूं। यह एक बकवास नीति है और हमेशा मेरे चुनावी अभियान का हिस्सा रही है। EV ठीक हैं, लेकिन किसी को भी इन्हें खरीदने के लिए मजबूर नहीं किया जाना चाहिए। एलन को अब तक इतिहास में सबसे ज़्यादा सरकारी सब्सिडी मिली है। अगर सब्सिडी न होती, तो उन्हें अपना कारोबार बंद कर दक्षिण अफ्रीका लौटना पड़ता।”

ट्रंप ने आगे लिखा, “ना कोई रॉकेट लॉन्च होगा, ना सैटेलाइट, ना इलेक्ट्रिक कारें… इससे हमारे देश के अरबों डॉलर बचेंगे। शायद DOGE (डोजकॉइन का जिक्र) को भी इस पर गंभीरता से विचार करना चाहिए।”

ट्रंप की यह टिप्पणी मस्क के उस बयान के एक दिन बाद आई है, जिसमें उन्होंने ट्रंप समर्थित एक बिल को “पागलपन भरा” बताया था। यह बिल अमेरिका की ऋण सीमा को रिकॉर्ड 5 ट्रिलियन डॉलर तक बढ़ाता है। मस्क ने कहा था कि यह आम अमेरिकियों के लिए बेहद नुकसानदायक है।

मस्क ने अपने पोस्ट में लिखा था, “इस पागलपन भरे खर्च और रिकॉर्ड तोड़ ऋण सीमा से यह साफ है कि अमेरिका अब एक पार्टी वाला देश बन चुका है – पोर्की पिग पार्टी! अब समय आ गया है कि हम एक नई राजनीतिक पार्टी बनाएं, जो वाकई में आम लोगों की चिंता करे।”

गौर करने वाली बात यह है कि ट्रंप के राष्ट्रपति रहते दोनों के रिश्ते मधुर थे। लेकिन चुनाव के बाद इलेक्ट्रिक वाहनों को लेकर नीति परिवर्तन और विचारों में मतभेद के कारण अब दोनों आमने-सामने आ गए हैं।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment