दिल्ली MCD उपचुनाव: बीजेपी ने 12 में से 7 सीटें जीतीं, AAP को 3, कांग्रेस और निर्दलीय को 1-1 सीट

Delhi MCD by-elections: BJP wins 7 out of 12 seats, AAP 3, Congress and Independent 1 seat each

नई दिल्ली: दिल्ली नगर निगम (MCD) उपचुनाव की 12 सीटों के नतीजे घोषित हो चुके हैं। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने सबसे बड़ा प्रदर्शन करते हुए 12 में से 7 सीटों पर जीत दर्ज की है। आम आदमी पार्टी (AAP) को 3 सीटें मिली हैं, जबकि कांग्रेस के खाते में 1 सीट गई है। इसके अलावा 1 सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत हासिल की है। हालांकि बीजेपी को दो सीटों पर नुकसान भी झेलना पड़ा है।

उपचुनाव के अंतिम नतीजों में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। यह नतीजे इस बात का संकेत हैं कि दिल्ली एमसीडी में बीजेपी का जनाधार अभी भी मजबूत है। दूसरी ओर, आम आदमी पार्टी ने 3 सीटें जीतकर अपनी पकड़ बनाए रखने की कोशिश की है। कांग्रेस सिर्फ 1 सीट पर जीत हासिल कर सकी है, जबकि एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार ने बाजी मारी है। इन परिणामों से राजधानी में तीनों प्रमुख दलों की वर्तमान स्थिति साफ झलकती है।

30 नवंबर को जिन 12 वार्डों में मतदान हुआ था, उनमें से 9 सीटें पहले बीजेपी के पास थीं, जबकि बाकी सीटें AAP के पास थीं। साल 2022 के MCD चुनाव में जहां मतदान प्रतिशत 50.47% था, वहीं इस उपचुनाव में मतदान 38.51% तक ही सीमित रहा। जिन वार्डों पर उपचुनाव कराए गए, उनमें मुंडका, शालीमार बाग-B, अशोक विहार, चांदनी चौक, चांदनी महल, द्वारका-B, ढिचाउ कलां, नारायणा, संगम विहार-A, दक्षिणपुरी, ग्रेटर कैलाश और विनोद नगर शामिल हैं।

इस उपचुनाव में कुल 51 उम्मीदवार मैदान में थे, जिनमें 26 महिलाएं और 25 पुरुष शामिल थे।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment