सासाराम की जनसभा में गरजे डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, बोले – कांग्रेस और आरजेडी ने सिर्फ लूटा, NDA ने संवारा बिहार

Deputy CM Samrat Chaudhary roared at a public meeting in Sasaram, saying, "Congress and RJD only looted, NDA has nurtured Bihar."

सासाराम: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनज़र एनडीए प्रत्याशियों के नामांकन के बाद सासाराम के न्यू स्टेडियम फजलगंज में एक बड़ी जनसभा आयोजित की गई। इस जनसभा को बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने संबोधित किया और कांग्रेस व राजद पर तीखा हमला बोला।

सम्राट चौधरी ने कहा कि “कांग्रेस ने बिहार को 40 साल तक लूटा और आरजेडी ने 15 साल सिर्फ भ्रष्टाचार फैलाया। इन दोनों दलों ने राज्य को पीछे धकेलने का काम किया।” उन्होंने कहा कि एनडीए की सरकार बनने के बाद ही बिहार के विकास की दिशा तय हुई है।

उन्होंने कहा, “जब से एनडीए की सरकार आई है, हमने बिहार को सजाने-संवारने का काम किया है। अब इस सजे-संवरे बिहार को आगे बढ़ाना हमारी जिम्मेदारी है। राज्य में उद्योग लगाने हैं, युवाओं को रोजगार देना है, इसके लिए जनता का समर्थन जरूरी है।” उन्होंने लोगों से अपील की कि वे एनडीए को मजबूत करें ताकि बिहार और मज़बूत बन सके।

कई प्रत्याशियों ने किया नामांकन
इस मौके पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की पत्नी स्नेहलता कुशवाहा ने सासाराम सीट से अपना नामांकन दाखिल किया। चेनारी से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के मुरारी प्रसाद गौतम, करगहर से जदयू के वशिष्ठ सिंह, नोखा से नागेंद्र चंद्रवंशी और काराकाट से पूर्व सांसद महाबली सिंह ने भी नामांकन दाखिल किया।

स्नेहलता कुशवाहा ने भी की भावुक अपील
सभा को RLM प्रत्याशी स्नेहलता कुशवाहा ने भी संबोधित किया। उन्होंने क्षेत्र की जनता से आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि “आपका विश्वास और समर्थन ही हमारी ताकत है। हम आपके लिए विकास का वादा नहीं, संकल्प लेकर आए हैं।”

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने भरोसा जताया कि इस बार भी बिहार में एनडीए की सरकार बनने जा रही है और यह सरकार राज्य को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी। जनसभा में हजारों की भीड़ उमड़ी और एनडीए प्रत्याशियों को समर्थन देने का आह्वान किया गया।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment