धर्मेंद्र की सेहत पर अपडेट: बेटी ईशा ने कहा- पापा स्थिर हैं, रिकवर कर रहे हैं; अफवाहें न फैलाएं

Dharmendra's health update: Daughter Esha says Papa is stable and recovering; don't spread rumours

मुंबई : हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र पिछले कई दिनों से सांस संबंधी परेशानियों से जूझ रहे हैं। उन्हें नाजुक हालत में मुंबई के ब्रेच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। शुरुआत में इसे रूटीन चेकअप बताया गया, लेकिन बाद में खुलासा हुआ कि सांस लेने में तकलीफ के कारण उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया।

अभिनेता की हालत जानने के लिए गोविंदा, सलमान खान और शाहरुख खान समेत कई सितारे अस्पताल पहुंचे। खबरों के अनुसार, पहले उनकी तबीयत स्थिर बताई गई। लेकिन सोमवार को सोशल मीडिया पर अफवाहें फैल गईं कि धर्मेंद्र की हालत बिगड़ गई है और उन्हें वेंटिलेटर पर डाल दिया गया है।

मंगलवार सुबह बेटी ईशा देओल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर पिता की सेहत की सच्चाई बताई। उन्होंने लिखा, “मीडिया इस मामले पर जरूरत से ज्यादा सक्रिय हो रही है और गलत खबरें फैला रही है। मेरे पिता स्थिर हैं और रिकवर कर रहे हैं। आप सभी से अनुरोध है कि हमारे परिवार की प्राइवेसी का सम्मान करें। पापा की जल्दी ठीक होने के लिए दुआ करें।”

ईशा के पोस्ट के बाद फैंस में राहत की सांस बई। इससे पहले सनी देओल की टीम और पत्नी हेमा मालिनी ने भी अपील की थी कि लोग प्रार्थना करें। सनी की टीम ने कहा, “धर्मेंद्र जी रिकवर कर रहे हैं और इलाज का सकारात्मक जवाब दे रहे हैं। उनकी लंबी उम्र के लिए प्रार्थना करें।”

हेमा मालिनी ने ट्वीट कर लिखा, “सभी को धरम जी की चिंता के लिए धन्यवाद। वे अस्पताल में निगरानी में हैं। उनकी लगातार देखभाल हो रही है। हम सब उनके साथ हैं। कृपया उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करें।”

परिवार के स्रोतों ने वेंटिलेटर की अफवाहों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने कहा कि 89 वर्षीय अभिनेता स्थिर हैं और निगरानी में हैं। फैंस उनकी स्पीडी रिकवरी के लिए दुआएं कर रहे हैं।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment