ब्रेवो टास्क टीम तथा किऊल आरपीएफ के द्वारा किए गए अपराधिक गतिविधि निगरानी के दौरान हिमगिरी एक्सप्रेस से एक बैग लिफ्टर को चोरी के मोबाइल के साथ किया गिरफ्तार

During criminal activity surveillance conducted by Bravo Task Team and Kiul RPF, a bag lifter from Himgiri Express was arrested with a stolen mobile phone
  • अपराधीकर्मियों पर लगातार पुलीसिया कार्रवाई से मचा हड़कंप
  • रिपोर्ट: सरफ़राज़ आलम

लखीसराय: ब्रेवो टास्क टीम (पटना)के द्वारा ट्रेन संख्या- 12332 डाउन में पटना से लखीसराय आपराधिक गतिविधि रोकथाम हेतु चेकिंग के दौरान स्लीपर कोच में एक संदिग्ध व्यक्ति इधर-उधर घूमते दिखाई दिया तभी इसे follow up करने पर लखीसराय स्टेशन के पास एक महिला यात्री का मोबाइल और पर्स चुराने की कोशिश किया तभी तथा ऑन ड्यूटी लखीसराय स्टॉफ प्रधान आरक्षी दिनेश कुमार रजक के द्वारा मौके पर ही पकड़ लिया गया l

पूछताछ किया गया तो उसने बताया कि लगभग 04 साल से पटना से आसनसोल तक घूम- घूम कर ट्रेनों में ट्रॉली बैग, मोबाइल फोन इत्यादि चोरी करता हूं,आज भी मैं पटना से इस गाड़ी में बैग चुराने के लिए सवार हुआ था, नाम और पता पूछने पर अपना नाम राहुल कुमार,उम्र -31 वर्ष लगभग पिता- शत्रुघ्न शर्मा, ग्राम- राजापाकर, थाना -राजापाकर, जिला वैशाली, बिहार बताया l इसके पास एक पहले से चोरी किया मोबाइल था l तभी रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट-किऊल के निरीक्षक प्रभारी प्रशांत कुमार से समन्वय करते हुए तथा आरपीएफ स्टॉफ के सहयोग से राजकीय रेल थाना किऊल को पकडाये व्यक्ति को उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार झा के दिये प्राथमिकी के आधार पर अग्रिम कार्यवाही हेतु सुपुर्द किया गया।

उक्त घटना में मामला पंजीकरण की की गई है!कुल मिला कर देखा जाए तो रेलवे सुरक्षा बल और राजकीय रेल पुलिस अपराधीकर्मियों पर नकेल कसने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment