38 बर्षों बाद केंद्रीय विद्यालय को मिलेगा भवन अक्टूबर से होगी पढ़ाई

After 38 years, Kendriya Vidyalaya will get a building and studies will start from October
  • किउल नदी के किनारे 4एकड़ जमीन पर बना भव्य भवन,15 को प्रधानमंत्री करेंगे उद्घाटन
  • करीब 31करोड़ रुपए की लागत से विद्यालय भवन का निर्माण 2 वर्षों में किया गया पूरा
  • रिपोर्ट: सरफ़राज़ आलम

लखीसराय: लखीसराय जिलेवासियों के लिए 15 सितंबर का दिन ऐतिहासिक साबित होने वाला है! 38 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद लखीसराय स्थित केंद्रीय विद्यालय को अपना नया और भव्य भवन मिल जाएगा! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्णिया से वर्चुअल रूप इसका उद्घाटन करेंगे!इस अवसर पर जिले के लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है!

प्रधानमंत्री के द्वारा केंद्रीय विद्यालय का भवन उद्घाटन करने के बाद अक्टूबर महीने से नए भवन में विद्यालय का विधिवत संचालन शुरू हो जाएगा!केंद्रीय विद्यालय का नया भवन खगौर पंचायत स्थित किउल नदी किनारे करीब 4 एकड़ जमीन पर बना है! परिसर में आधुनिक शिक्षा की हर सुविधा उपलब्ध कराई गई है भवन में 40 कक्षाएं,12 प्रयोगशालाएं, कंप्यूटर रूम,शिक्षकों के लिए आवास और बच्चों के खेलने का मैदान भी बनाया गया है!

यह परिसर न केवल शिक्षा का केंद्र बनेगा बल्कि बच्चों के सर्वांगीण विकास में भी अहम भूमिका निभाएगा!जिले के अभिभावक और विद्यार्थी लंबे समय से इस भवन का इंतजार कर रहे थे उद्घाटन की खबर से स्थानीय लोगों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है!लोगों की माने तो अब बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ बेहतर सुविधाएं भी मिलेगी वहीं शिक्षकों का मानना है कि नए भवन से शिक्षा का स्तर और ऊंचाई पर जाएगा!ज्ञात हो कि करीब 31 करोड़ रुपए के लागत से इस विद्यालय भवन का निर्माण दो वर्षों में पूरा किया गया है निर्माण कार्य को तेजी से पूरा करने के लिए जिला प्रशासन की ओर से लगातार मॉनिटरिंग की गई!

फिलहाल भवन का फिनिशिंग कार्य भी पूरा कर लिया गया है और उद्घाटन से पहले परिसर को सजाने-संवारने का कार्य जोर-शोर से चल रहा है!लखीसराय में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना वर्ष- 1987 में हुई थी लेकिन तब से अब तक यह विद्यालय किराए के भवन में संचालित हो रहा था!

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment