पूर्वी चंपारण (मोतिहारी)- इनामी भू-माफिया हरि सिंह पटना से गिरफ्तार, पुत्र के साथ पुलिस के हत्थे चढ़ा

East Champaran (Motihari) - Wanted land mafia Hari Singh arrested from Patna, apprehended by police along with his son.

पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) पुलिस वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में मोतिहारी नगर निगम के वार्ड पार्षद पति और इनामी आरोपी हरि सिंह को पुलिस ने बुधवार को पटना से गिरफ्तार कर लिया। हरि सिंह पर पुलिस अधीक्षक द्वारा 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

मोतिहारी पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई ठिकानों पर छापेमारी की थी। अंततः पटना पुलिस के सहयोग से छतौनी थाना की टीम ने हरि सिंह को उसके पुत्र के साथ धर दबोचा। हरि सिंह पर भू-माफिया गतिविधियों में संलिप्त होने का आरोप है, जिसके चलते पुलिस अधीक्षक ने उसके खिलाफ इनाम घोषित किया था।

गौरतलब है कि मोतिहारी के पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने 31 दिसंबर 2025 को नगर निगम के वार्ड संख्या 39, छोटा बरियारपुर के पार्षद पति हरि सिंह उर्फ हरिशंकर सिंह पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। आरोपी छतौनी थाना कांड संख्या 723/25 में लंबे समय से फरार चल रहा था।

पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने बताया कि हरि सिंह को पटना पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि आरोपी के खिलाफ छतौनी थाने में पहले से ही चार आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment