नई दिल्ली- अमेरिकी दूतावास ने भारतीय छात्रों को दी कड़ी चेतावनी, कानून तोड़ने पर वीजा रद्द होने का खतरा

New Delhi - The US Embassy has issued a strong warning to Indian students, stating that breaking the law could lead to visa cancellation.

भारत और अमेरिका के द्विपक्षीय संबंधों में बीते कुछ महीनों से तनाव के संकेत देखने को मिल रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कई फैसलों और बयानों के चलते दोनों देशों के रिश्तों में तल्खी बढ़ी है। इसी बीच अमेरिका ने वहां अध्ययन कर रहे भारतीय छात्रों के लिए सख्त संदेश जारी किया है।

भारत स्थित अमेरिकी दूतावास ने स्पष्ट किया है कि अमेरिकी कानूनों का उल्लंघन करने वाले छात्रों का स्टूडेंट वीजा रद्द किया जा सकता है और उन्हें देश से बाहर भी निकाला जा सकता है। दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जारी बयान में कहा कि यदि कोई छात्र कानून तोड़ता है या उसकी गिरफ्तारी होती है, तो न केवल उसका वीजा रद्द हो सकता है, बल्कि उसे डिपोर्ट किया जा सकता है और भविष्य में अमेरिकी वीजा प्राप्त करने पर भी रोक लग सकती है।

अमेरिकी दूतावास ने यह भी दोहराया कि अमेरिकी वीजा कोई अधिकार नहीं, बल्कि एक विशेष सुविधा है, जिसके लिए नियमों और कानूनों का पालन अनिवार्य है। दूतावास समय-समय पर इमिग्रेशन और वीजा नियमों को लेकर इस तरह की चेतावनियां जारी करता रहा है।

हाल ही में अवैध तरीकों से अमेरिका में प्रवेश करने वालों के लिए भी कड़ी सार्वजनिक चेतावनी दी गई थी, जिसमें इमिग्रेशन कानूनों के उल्लंघन पर गंभीर आपराधिक सजा की बात कही गई थी। यह कदम ट्रंप प्रशासन की सख्त इमिग्रेशन नीति के अनुरूप माना जा रहा है।

इमिग्रेशन नियमों में बढ़ती सख्ती का असर अब आंकड़ों में भी नजर आने लगा है। पिछले वर्ष अमेरिका में अंतरराष्ट्रीय छात्रों के नामांकन में लगभग 17 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। वहीं, कुशल विदेशी पेशेवरों के लिए जारी किए जाने वाले H-1B वीजा के आवेदकों को भी लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment