धर्मांतरण केस में छांगुर बाबा पर ईडी का शिकंजा और कसता, यूपी-मुंबई में 14 ठिकानों पर छापेमारी

ED tightens its grip on Changur Baba in conversion case, raids at 14 locations in UP-Mumbai

नई दिल्ली/बलरामपुर/मुंबई – धर्मांतरण और हवाला लेनदेन से जुड़े मामले में छांगुर बाबा उर्फ जलालुद्दीन की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुवार सुबह 5 बजे बड़ी कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में 12 और मुंबई में 2 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की।

मुंबई में ईडी की टीमें शहजाद शेख के दो ठिकानों – बांद्रा ईस्ट स्थित कनकिया पेरिस की 20वीं मंजिल और माहिम वेस्ट के एलजे रोड स्थित रिजवी हाइट्स के फ्लैट नंबर 502 पर पहुंचीं। छापे के दौरान ईडी ने शहजाद शेख से पूछताछ भी की। सूत्रों के मुताबिक, आरोपी नवीन के बैंक खाते से शहजाद शेख के खाते में लगभग दो करोड़ रुपये ट्रांसफर हुए थे।

ईडी छांगुर की महिला मित्र नीतू उर्फ नसरीन और आरोपी नवीन के बैंक खातों की भी गहराई से जांच कर रही है। नीतू के जिन खातों की जांच हो रही है, उनमें बैंक ऑफ इंडिया, पेटीएम बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, आईसीआईसीआई, एचडीएफसी और एसबीआई के खाते शामिल हैं।

नवीन के कई भारतीय बैंक खातों में करोड़ों रुपये के लेनदेन का भी खुलासा हुआ है। इसके अलावा, जांच के दौरान नवीन घनश्याम रोहरा के नाम से खोले गए विदेशी बैंक खातों के दस्तावेज भी ईडी के हाथ लगे हैं। इनमें एक्सिस बैंक (Vostro Account – शारजाह), एसबीआई (NRE/NRO), एचडीएफसी बैंक (EMIRATES NBD), माशरेक बैंक दुबई, अमीरात एनबीडी बैंक और फेडरल बैंक यूएई शामिल हैं।

ईडी अल अंसारी एक्सचेंज के आईएनआर खाते और आईसीआईसीआई बैंक के विदेशी खातों की भी जांच कर रही है। एजेंसी को संदेह है कि इन खातों का इस्तेमाल धर्मांतरण और हवाला नेटवर्क को फंडिंग देने के लिए किया गया है।

जांच जारी है और आने वाले समय में और बड़े खुलासे की उम्मीद जताई जा रही है।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment