कम उम्र की महिला शिक्षिका से प्रताड़ना के आरोप में शिक्षा विभाग के अधिकारी पर गिरी गाज, डीएम ने सौंपी जांच

Education department official gets punished for harassing a young female teacher, DM orders investigation

किशनगंज: शिक्षा विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी पर कम उम्र की महिला शिक्षिका को गलत मंशा से प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगा है। यह मामला किशनगंज जिले के ठाकुरगंज प्रखंड का है, जहां प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अजय कुमार के खिलाफ महिला शिक्षिका ने लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी (DM) किशनगंज ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने स्थानीय शिकायत समिति के सदस्य सचिव सह जिला प्रोग्राम पदाधिकारी (ICDS) को जांच की जिम्मेदारी सौंपी है और तीन दिनों के भीतर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है।

इस पूरे घटनाक्रम के बाद डीएम ने आरोपी अधिकारी अजय कुमार से बीईओ (प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी) का प्रभार तत्काल प्रभाव से वापस ले लिया है। अब ठाकुरगंज के प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी अवधेश कुमार शर्मा को प्रभारी बीईओ का जिम्मा सौंपा गया है।

शिक्षिका ने अपने आवेदन में आरोप लगाया है कि अजय कुमार ने उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया और उनकी नीयत ठीक नहीं थी। मामले ने शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा दिया है और प्रशासनिक हलकों में भी इसे गंभीरता से लिया जा रहा है।

जांच पूरी होने तक अजय कुमार के खिलाफ आगे की कार्रवाई लंबित रखी गई है, लेकिन इस बीच उनका पदभार छीन लिया गया है, जो कि प्रशासन की सख्ती को दर्शाता है।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment