लखीसराय में जश्न के माहौल में व धूमधाम से मनाया ईद मिलादुन्नबी का त्योहार

Eid Miladunnabi festival celebrated with pomp and fervour in Lakhisarai
  • चुस्त-दुरुस्त प्रशासनिक व्यवस्था के बीच ईद मिलादुन्नबी के मौके पर जिले के विभिन्न इलाकों में निकाले गए जुलूस
  • इस्लाम के आखिरी व पहले पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की याद में मनाया जाता है ईद मिलादुन्नबी का त्योहार
  • रिपोर्ट: सरफ़राज़ आलम

लखीसराय: प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी लखीसराय जिले में 5 सितंबर को ईद मिलादुन्नबी धूमधाम से मनाया गया! मुस्लिम समुदाय के अक़ीदतमंदों के द्वारा लखीसराय नगर के इंग्लिश बड़ी दरगाह, किउल थाना क्षेत्र के हकीमगंज,वृंदावन सूरज गधा बाजार सहित जिले के विभिन्न इलाकों से चुस्त दुरुस्त प्रशासनिक व्यवस्था के बीच ईद मिलादुन्नबी को लेकर भव्य जुलूस निकाला गया!ईद मिलादुन्नबी को लेकर लखीसराय जिले की पुलिस प्रशासन ने भी खास तैयारी रही! जुलूस में बड़ी संख्या में शामिल युवाओं और बच्चों के हाथों में इस्लाम धर्म का प्रतीक हरे रंग का इस्लामी निशान(झंडा) लेकर हजरत पैगंबर मोहम्मद साहब की यौमे पैदाइश पर खुशी का इजहार कर रहे थे!

ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर जिले के डीएम एम मिथिलेश मिश्र व एसपी अजय कुमार ने मुस्लिम समुदाय के लोगों को शुभकामनाएं देते हुए बताया की ईद मिलादुन्नबी का त्योहार मुस्लिम समुदाय का बहुत ही महत्वपूर्ण त्योहार है!यह पर्व इस्लाम धर्म के आखरी पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के याद पर आधारित है इस दिन को पैगंबर साहब की पुण्यतिथि के रूप में भी मनाया जाता है क्योंकि उसी दिन उनका इंतकाल भी हुआ था इसलिए यह खुशी के साथ-साथ शोक का दिन भी है!ज्ञात हो की एसपी अजय कुमार के निर्देश पर ईद मिलादुन्नबी को लेकर लखीसराय पुलिस प्रशासन की ओर से चाक-चौबंद व्यवस्था की गई थी!जगह-जगह मजिस्ट्रेट और पुलिस बल तैनात थे!

Eid Miladunnabi festival celebrated with pomp and fervour in Lakhisarai

बताते चलें कि इस दिन को अल्लाह के रसूल की जिंदगी को बेहतरीन मिसाल के तौर पर देखा जाता है और लोग उनकी शिक्षाओं और आदतों पर गौर करते हैं!मुस्लिम समुदाय इस दिन अल्लाह की इबादत करते हैं,कुरान की तिलावत करते हैं!कुल मिलाकर लखीसराय जिले में शांतिपूर्ण तरीके से ईद मिलादुन्नबी का त्योहार शांतिपूर्वक संपन्न हो गया!

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment