लखीसराय में आयोजित हो रहा ‘लक्खी अमृत महोत्सव’ उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा संग मनोज तिवारी करेंगे शिरकत

'Lakkhi Amrit Mahotsav' is being organized in Lakhisarai, Manoj Tiwari will participate along with Deputy Chief Minister Vijay Kumar Sinha
  • रिपोर्ट: सरफ़राज़ आलम

लखीसराय: बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा अनंत चतुर्दशी के अवसर पर लखीसराय में आयोजित हो रहे ‘लक्खी अमृत महोत्सव’ में मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करने जा रहे हैं ।

महोत्सव की पूर्व संध्या पर उन्होंने कहा कि यह महोत्सव समुद्र मंथन के बाद क्षीरसागर से माता लक्ष्मी के प्रादुर्भाव का प्रतीक पर्व है!इस क्षेत्र का नामकरण माता लक्ष्मी के नाम पर ही हुआ था!जो कालांतर में अपभ्रंशित होकर लखीसराय हो गया । यह पर्व उस विरासत के सम्मान का उत्सव भी है ।

श्री सिन्हा ने कहा कि लक्खी महोत्सव के अवसर पर क्षेत्र के सनातन में विश्वास करने वाले लोग बड़ी संख्या में सिमरिया धाम में एकत्रित होकर जल भरेंगे!वहां से दुखहरण बाबा स्थान हाथीदह पहुंच कर संकल्प लेंगे!हाथीदह से समूहबद्ध श्रद्धालु अशोक धाम(इन्द्रदमनेश्वर महादेव) मंदिर पहुँच कर भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे । शाम में लखीसराय के के. आर.के मैदान में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा!इस कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध गायक-अभिनेता एवं लोकसभा सांसद मनोज तिवारी मुख्य आकर्षण होंगे ।

उन्होंने आगे कहा कि अनंतचतुर्दशी के पावन अवसर पर आयोजित इस महोत्सव में लखीसराय के लोग विरासत के साथ विकास के माननीय प्रधानमंत्री जी के संकल्प में अपनी भागीदारी करेंगे!आज हमारा राज्य समुद्र मंथन जैसी स्थिति में खड़े हैं ।प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में अमृत और विष का विभेद किया जा चुका है ।अब हम सभी बिहार के लोग सबके संतुष्टिकरण और सशक्तिकरण जरिए विकसित बिहार बनाने की राह तय करें । अपनी भक्ति, शक्ति और युक्ति से आरजकता और आंतक फैलाने वाली आसुरी शक्तियों को पहचान कर उससे मुक्ति सुनिश्चित करें!

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment