- एसपी अजय कुमार ने जिले के मुस्लिम समुदाय के लोगों को ईद मिलादुन्नबी की दी शुभकामनाएं
- एसपी ने कहा,ईदमिलादुन्नबी के मौके पर निकलने वाले जुलूस में डीजे पर रहेगा पूर्णतः प्रतिबंध
- इस्लाम के आखिरी व पहले पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की याद में मनाया जाता है ईद मिलादुन्नबी का त्योहार
- रिपोर्ट: सरफ़राज़ आलम
लखीसराय: देश-दुनिया की भांति लखीसराय जिले में भी इस वर्ष 5 सितंबर को ईद मिलादुन्नबी धूमधाम से मनाया जाएगा!जिसकी तैयारी मुस्लिम समुदाय के अक़ीदतमंदों के द्वारा की जा रही है!ईद मिलादुन्नबी को लेकर लखीसराय जिले की पुलिस प्रशासन ने भी खास तैयारी की है!
इस संबंध में जानकारी देते हुए जिले के पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर मुस्लिम समुदाय के लोगों को शुभकामनाएं देते हुए बताया की ईद मिलादुन्नबी का त्योहार मुस्लिम समुदाय का बहुत ही महत्वपूर्ण त्यो हार है!यह पर्व इस्लाम धर्म के पहले व आखरी पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के याद पर आधारित है इस दिन को पैगंबर की पुण्यतिथि के रूप में भी मनाया जाता है क्योंकि उसी दिन उनका इंतकाल भी हुआ था इसलिए यह खुशी के साथ-साथ शोक का दिन भी है!
एसपी अजय कुमार ने बताया कि ईद मिलादुन्नबी को लेकर लखीसराय पुलिस प्रशासन की ओर से चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है जगह-जगह मजिस्ट्रेट और पुलिस बल तैनात किए गए हैं!उन्होंने मुस्लिम समुदाय के लोगों से अपील की है कि पूरे हर्षोल्लास और शांतिपूर्ण माहौल में पर्व को मनाएं साथ हीं पुलिस कप्तान ने सख्त हिदायत देते हुए कहा कि ईद मिलादुन्नबी के मौके पर निकलने वाले जुलूस में डीजे पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा!डीजे का प्रयोग किए जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी!जुलूस के लिए लाइसेंस आवश्यक होगा!
एसपी अजय कुमार ने ईद मिलादुन्नबी को लेकर जिले के सभी थाना प्रभारीयों को भी कई सख्त निर्देश दिए हैं! बताते चलें कि इस दिन को अल्लाह के रसूल की जिंदगी को बेहतरीन मिसाल के तौर पर देखा जाता है और लोग उनकी शिक्षाओं और आदतों पर गौर करते हैं!मुस्लिम समुदाय इस दिन अल्लाह की इबादत करते हैं,कुरान की तिलावत करते हैं!