फाजिल्का: पंजाब में बाढ़ की आड़ में पाकिस्तान से हथियार तस्करी, पुलिस ने फिर की बड़ी कार्रवाई

Fazilka: Arms smuggling from Pakistan under the guise of floods in Punjab, police again took major action

फाजिल्का, पंजाब: पंजाब के फाजिल्का जिले में बाढ़ की स्थिति का फायदा उठाकर पाकिस्तान से हथियारों की तस्करी की जा रही है। फाजिल्का पुलिस ने लगातार दूसरे दिन इस तस्करी को नाकाम करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। शुक्रवार को सीआईए स्टाफ ने गश्त के दौरान गांव थेह कलंदर के पास दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 16 पिस्तौल, 38 मैगजीन और 1847 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। इससे पहले गुरुवार को पुलिस ने 27 पिस्तौल जब्त की थी।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान गुरविंदर सिंह (निवासी गांव झोक डिपुलाना) और सोना सिंह (निवासी महातम नगर) के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि दोनों बाढ़ का लाभ उठाकर पाकिस्तान से अवैध हथियार ला रहे थे। दो दिनों में लगातार दूसरी बड़ी बरामदगी से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि ये हथियार किन गिरोहों या व्यक्तियों को सप्लाई किए जाने थे और क्या ये पहले भी ऐसी तस्करी में शामिल रहे हैं।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment