नई दिल्ली: सीपी राधाकृष्णन ने भारत के 15वें उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ ली

New Delhi: CP Radhakrishnan sworn in as 15th Vice President of India

नई दिल्ली: सीपी राधाकृष्णन ने शुक्रवार को भारत के 15वें उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण की। राष्ट्रपति भवन में सुबह करीब 10 बजे आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें पद की शपथ दिलाई। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्र सरकार के कई मंत्री मौजूद रहे।

जगदीप धनखड़ की इस्तीफे के बाद पहली सार्वजनिक उपस्थिति
शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ भी शामिल हुए, जो अपने इस्तीफे के बाद पहली बार सार्वजनिक रूप से नजर आए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी समारोह में उपस्थित थे। विपक्ष के कई अन्य नेता भी मौजूद रहे, हालांकि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी गुजरात दौरे के कारण शामिल नहीं हो सके।

सीपी राधाकृष्णन ने 9 सितंबर को हुए उपराष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल की थी और गुरुवार को उन्होंने महाराष्ट्र के राज्यपाल पद से इस्तीफा दे दिया। राष्ट्रपति कार्यालय ने बताया कि महाराष्ट्र के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत को सौंपा गया है।
राधाकृष्णन ने उपराष्ट्रपति चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी को 152 वोटों के अंतर से हराया था। इससे पहले, जगदीप धनखड़ ने 21 जुलाई को स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया था।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment