- डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा करेंगे उद्घाटन व मशहूर लोक गायक व सांसद मनोज तिवारी होंगे कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण
- 6 से 7 सितंबर तक मनाया जाएगा महोत्सव,डीएम मिथिलेश मिश्र ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी
- रिपोर्ट: सरफ़राज़ आलम
लखीसराय: पहली बार लखीसराय जिले में कला,संस्कृत एवं युवा विभाग,बिहार सरकार के सौजन्य एवं जिला प्रशासन की ओर से लक्खी महोत्सव -2025 का दो दिवसीय भव्य आयोजन होने जा रहा है! जिसकी विस्तृत जानकारी देते हुए जिले के डीएम मिथिलेश मिश्र ने बताया कि कला,संस्कृति विभाग,बिहार के द्वारा लखीसराय जिले को लखीसराय जिले को सात सांस्कृतिक धरोहर की पहचान मिली है!
बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के निर्देश पर 6-7 सितंबर को शहर के ऐतिहासिक केआरके हाई स्कूल के मैदान में लक्खी महोत्सव-2025 का भव्य आयोजन किया जाएगा! जिसके मुख्य अतिथि एवं उद्घाटनकर्ता उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा होंगे तथा कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण मशहूर लोग गायक एवं लोकसभा के सांसद मनोज तिवारी होंगे!
डीएम मिथिलेश मिश्र ने कहा कि लखीसराय लक्ष्मी से प्रेरित है, महिला शिक्षा और महिला सशक्तिकरण की उर्वरक भूमि रही है!उन्होंने कहा कि लखीसराय के बाबा नगरी के रूप में प्रसिद्ध अशोक धाम मंदिर में रुद्राभिषेक, महाआरती के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी!जिसमें 6 सितंबर की संध्या मशहूर लोग गायक मनोज तिवारी के द्वारा संस्कृतिक़ कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा!साथ हीं 7 सितम्बर को सरकार की योजना के तहत महिलाओं को लखपति बनने के उद्देश्य से लखपति दीदी का महोत्सव भी मनाया जाएगा!
उन्होंने जिलेवासियों से उक्त ऐतिहासिक कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण भी दिया!डीएम ने महान शिक्षाविद्,दार्शनिक एवं देश के पूर्व राष्ट्रपति,भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर सभी शिक्षकगण को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई भी दी!