बिहार में बह रही विकास की बयार,नीतीश कुमार के नेतृत्व में हो रहा चौमुखी विकास: केंद्रीय मंत्री ललन सिंह

Winds of development are blowing in Bihar, all-round development is taking place under the leadership of Nitish Kumar: Union Minister Lallan Singh
  • एक दिवसीय दौरे पर लखीसराय पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, जदयू जिला अध्यक्ष रामानंद मंडल के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

रिपोर्ट: सरफ़राज़ आलम

लखीसराय: शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री सह क्षेत्रीय सांसद राजीव रंजन प्रसाद सिंह उर्फ ललन सिंह लखीसराय जिला के एक दिवसीय दौरा के क्रम में चानन प्रखंड पहुंचे.यहां केंद्रीय मंत्री कई जगह जनसंवाद कार्यक्रम में शामिल हुए. मननपुर स्थित रेलवे मैदान में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम की अध्यक्षता संग्रामपुर पंचायत के मुखिया दीपक कुमार सिंह ने किया. यहां केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने अपने संबोधन में बिहार एवं केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाई तथा क्षेत्र में हुए विकास कार्यों की चर्चा हुई.

चानन प्रखंड के विकास कार्यों की हुई चर्चा
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हमने कुंदर में बीयर को तोड़कर बराज बनाने का काम किया. बराज के ऊपर पुल बनवाए ताकि वाहनों के साथ लोगों को भी आवागमन में सहूलियत हो. उन्होंने कहा कि बसुआचक नहर से खठकुआं पाठ से लखीसराय जमुई आरसीडी रोड,मंझवे में पुल निर्माण की स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है यह पुल अगले वर्ष तक बनकर तैयार हो जाएगा. इसके अलावा चानन प्रखंड में चार सड़कों की स्वीकृति हुई है. जिसका टेंडर हो गया है.यह सड़क मननपुर से नगड़दाड़ भाया मलिया, मननपुर से नगरटाड़ यादव टोला, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना मालिया से साउथ मांझी टोला मालिया,मननपुर प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना सड़क से बिंद टोला मननपुर तक की सड़क शामिल है. उनकी स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है. इसके अलावे मननपुर गुमटी से तितायचक पथ में पुल का निर्माण भी जल्द होगा.

उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाई
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने अपने 20 मिनट के संबोधन में कहा की नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य सरकार न्याय के साथ विकास कर रही है. वर्ष 2005 के पहले बिहार में भय का माहौल था. सड़कों की स्थिति खस्ताहाल थी लोगों को मात्र 8 से 10 घंटे बिजली मिलता था. अब बिहार के हर गांव से सड़क संपर्क जुड़ चुका है. सड़क का कायाकल्प हो चुका है. लोगों को 22 से 24 घंटे बिजली मिल रही है. विपक्षी दल मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण कार्य का विरोध कर रहे हैं. चुनाव आयोग द्वारा देश में घुसपैठियों को बाहर निकालने के लिए कार्य को शुरू किया गया है. नीतीश कुमार की सरकार ने पेंशन की राशि को 400 से बढ़कर 1100 रुपए किया. अब लोगों को 125 यूनिट बिजली निशुल्क मिल रही है.

आप मजदूरी देने में कंजूसी न करें
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हम नीतीश जी के सिपाही हैं अपने क्षेत्र में विकास की गंगा बहाते हैं. उन्होंने लोगों से कहा कि जाति धर्म सगा संबंधी के नाम पर राजनीतिक करने वालों का साथ देंगे या विकास के साथ रहेंगे. मजदूर को मजदूरी देने में कंजूसी नहीं करें.

केंद्र सरकार की उपलब्धियां की चर्चा की
केंद्रीय मंत्री ने अपने संबोधन में केंद्र सरकार की उपलब्धियां की चर्चा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व में देश का सम्मान बढ़ाया है. प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर भारत बनाना चाहते हैं. उन्होंने जीएसटी को कम किया. ऑपरेशन सिंदूर की उपलब्धियां की चर्चा की.

विरोधियों पर साधा निशान
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने अपने संबोधन में यहां इशारों ही इशारों में बगैर किसी का नाम लिए विरोधी पर जमकर बरसे. उन्होंने कहा कि पहले चानन में दहशत का माहौल रहता था. सूर्यगढ़ा के कुछ लोग थे जो चानन प्रखंड में घड़ी में पिछले लोग को दबाकर अपनी राजनीति करते थे. लेकिन आज चानन के लोग को किसी से डरने की जरूरत नहीं है. आप निर्भीक होकर रहिए कोई आपका बाल भी बांका नहीं कर पाएगा यह ललन सिंह की गारंटी है.

कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
चानन प्रखंड के एकदिवसीय दौर पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया. मलिया पंचायत में मुखिया डब्लू पासवान द्वारा माननीय केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया गया. मननपुर रेलवे मैदान के अलावे माननीय केंद्रीय मंत्री भंडार गांव स्थित दुर्गा मंदिर के समीप जीविका कार्यालय, गोपालपुर गांव में सामुदायिक भवन, कुंदर में शिव मंदिर के समीप कार्यक्रम में शामिल हुए.

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment