10 साल पुराने मामले में पूर्व डीटीओ को मिली राहत, विभागीय लापरवाही से नहीं हो सकी कार्रवाई

Former DTO got relief in a 10 year old case, action could not be taken due to departmental negligence

पटना: परिवहन विभाग की लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया है, जहां विभाग की निष्क्रियता के कारण बक्सर के तत्कालीन जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) मोहम्मद मोबिन अली अंसारी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। सामान्य प्रशासन विभाग ने अब इस प्रकरण को बंद करने का निर्णय ले लिया है। इस संबंध में 16 अप्रैल 2025 को आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया।

लाइसेंस-आरसी वेरिफिकेशन में लापरवाही का था आरोप
20 मार्च 2015 को परिवहन विभाग ने मोबिन अली अंसारी से ड्राइविंग लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (RC) की कोडिंग वेरिफिकेशन में लापरवाही, सरकारी राजस्व को नुकसान और विभाग की छवि को धूमिल करने के आरोप में स्पष्टीकरण मांगा था। मामला सामान्य प्रशासन विभाग तक भी पहुंचा, लेकिन विभागीय कार्रवाई आगे नहीं बढ़ सकी।

विभाग ने नहीं दिया आरोप पत्र, मामला हुआ बंद
सामान्य प्रशासन विभाग ने 28 जून 2022 को एक बार फिर परिवहन विभाग से आरोप पत्र उपलब्ध कराने का अनुरोध किया, लेकिन विभाग ने कोई जवाब नहीं दिया। इसी दौरान 31 अक्टूबर 2022 को डीटीओ मोबिन अली अंसारी सेवानिवृत्त हो गए। लगातार टालमटोल के चलते सामान्य प्रशासन विभाग ने अब इस मामले को संचिकास्त (बंद) करने का निर्णय लिया है।

इस मामले ने एक बार फिर यह दिखा दिया है कि विभागीय लापरवाही किस तरह गंभीर आरोपों को भी निष्क्रिय बना देती है, और समय पर कार्रवाई नहीं होने से दोषियों को सजा नहीं मिल पाती।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment