पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का निधन, 95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

नई दिल्ली। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल (SAD) के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल का निधन हो गया है. वह 95 साल के थे. मालूम हो कि शिरोमणि अकाली दल (SAD) के वरिष्ठ नेता को सांस लेने में परेशानी होने की शिकायत के बाद एक हफ्ते पहले मोहाली में फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था. पंजाब के 5 बार मुख्यमंत्री रह चुके बादल को ‘गैस्ट्राइटिस’ और सांस लेने में परेशानी के चलते बीते साल जून में भी अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment