RBI के पूर्व गवर्नर शक्तिकांत दास को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने प्रधानमंत्री के प्रमुख सचिव

Former RBI governor Shaktikanta Das gets big responsibility, becomes Principal Secretary to the Prime Minister

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के पूर्व गवर्नर शक्तिकांत दास को एक नई और बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रमुख सचिव नियुक्त किया गया है। सूत्रों के अनुसार, उन्हें प्रिंसिपल सेक्रेटरी-2 के पद पर नियुक्त किया गया है, जहां वह प्रधानमंत्री के मौजूदा मुख्य सचिव प्रमोद कुमार मिश्रा (पीके मिश्रा) के साथ काम करेंगे।

सरकारी नीतियों में अहम भूमिका निभाएंगे
कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) ने शक्तिकांत दास की नियुक्ति की आधिकारिक घोषणा की। आदेश में कहा गया है कि वह प्रधानमंत्री के कार्यकाल के दौरान या अगले आदेश तक इस पद पर बने रहेंगे। इस नई भूमिका में वह प्रधानमंत्री कार्यालय में डॉ. पीके मिश्रा के साथ मिलकर प्रमुख सरकारी योजनाओं और नीतियों को लागू करने में अहम भूमिका निभाएंगे। यह पद उन्हें प्रशासन और अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में उनके व्यापक अनुभव के कारण दिया गया है।

RBI के गवर्नर रह चुके हैं शक्तिकांत दास
शक्तिकांत दास ने दिसंबर 2018 से दिसंबर 2024 तक रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर के रूप में अपनी सेवाएं दी थीं। अब उन्हें फिर से एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके पास पहले से ही आर्थिक मामलों की गहरी समझ है, जो इस नई भूमिका में उनके लिए लाभकारी साबित होगी।

चार दशकों में विभिन्न पदों पर कार्य किया
शक्तिकांत दास 1980 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी हैं। उन्होंने चार दशकों में केंद्र और राज्य सरकारों में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। वित्त, टैक्सेशन, उद्योग, बुनियादी ढांचा और नीति निर्माण जैसे क्षेत्रों में उन्होंने कई अहम जिम्मेदारियां संभाली हैं। आरबीआई के गवर्नर के रूप में उन्होंने देश की मौद्रिक नीतियों और वित्तीय स्थिरता को बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान दिया था।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment