लखीसराय के कजरा क्षेत्र के लखना गाँव में सशस्त्र सीमा बल द्वारा चलाया गया निःशुल्क चिकित्सा शिविर

Free medical camp run by Sashastra Seema Bal in Lakhna village of Kajra area of ​​Lakhisarai
  • मानवता और करुणा का मिसाल कायम कर रहा है सशस्त्र सीमा बल
  • नक्सल प्रभावित इलाकों में सशस्त्र सीमा बल द्वारा किए जा रहे जन सेवा का कार्य बना हुआ है चर्चा का विषय
  • रिपोर्ट: सरफ़राज़ आलम 

लखीसराय: मानवता और करुणा की मिसाल कायम करते हुए लखीसराय जिला अंतर्गत16वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के कमांडेंट अनिल कुमार पठानिया के निर्देश पर’डी’कंपनी कजरा के कंपनी कमांडर अभिनव तोमर (सहायक कमांडेंट)के नेतृत्व में कजरा क्षेत्र के लखना गाँव में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।

 

चिकित्सा शिविर में हरि कृष्ण आर. मेनन (सहायक कमांडेंट /चिकित्सा) द्वारा ग्रामीणों को चिकित्सा परामर्श दिया गया तथा बीमारी संबंधित दवाओं का वितरण किया गया।सशस्त्र सीमा बल के चिकित्सा अधिकारी द्वारा ग्रामीणों को बीमारियों से बचाव संबंधी सलाह दी गई तथा अधिक बारिश के मौसम में होने वाली बीमारियों से बचाव संबंधी सलाह दी गई।

Free medical camp run by Sashastra Seema Bal in Lakhna village of Kajra area of ​​Lakhisarai

उक्त चिकित्सा शिविर से 40- 45 ग्रामीण लाभान्वित हुए।
कार्यक्रम में सशस्त्र सीमा बल के अभिनव तोमर,सहायक कमांडेंट, चिकित्सा अधिकारी हरि कृष्ण आर. मेनन,उप निरीक्षक सामान्य खगेंद्र नाथ रॉय तथा अन्य बलकर्मी एवं लखना गांव के ग्रामीणों ने प्रतिभाग़ किया।बताते चलें कि सशस्त्र सीमा बल के द्वारा नक्सल प्रभावित इलाकों में प्रायः समर्पण भाव से मानव सेवा का कार्य किया जाता रहा है!जिससे ग्रामीण,सुदूर तथा नक्सली प्रभावित इलाकों के ग्रामीणों को काफी लाभ मिल रहा है!

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment