Gopalganj: नेहरू युवा केंद्र ने निकाली रैली: स्लोगन के जरिए दिया सुरक्षित ड्राइविंग का संदेश

Gopalganj: Nehru Yuva Kendra organized a rally: Gave the message of safe driving through slogans

बुधवार को गोपालगंज में नेहरू युवा केंद्र के 50 से अधिक सदस्यों ने मिलकर एक रैली निकाली। रैली यातायात नियमों के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए निकाली गई, जो थाना चौक से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए आंबेडकर चौक पर समाप्त हुई।

रैली में शामिल लोगों ने हाथों में तख्तियां लेकर यातायात के महत्वपूर्ण नियमों का संदेश दिया। इनमें प्रमुख रूप से नशे में वाहन न चलाने, दोपहिया वाहन पर तीन सवारी न बैठने और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करने जैसे जरूरी संदेश शामिल थे।

नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी गुरप्रीत सिंह ने कहा कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं को रोकना और लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। जागरूकता रैली मेंअनीश कुमार,रोहित राज,विकी कुशवाहा,विराट,गुप्ता,सूरज कुमार,तेजस्वी कुमार, हर्षिता कुमारी,अंजली कुमारी,पलक कुमारी,अंकू कुमारी,शालिनी कुमारी,चिंता कुमारी,अनु कुमारी,संध्या कुमारी सहित कुल 25 प्रशिक्षित स्वयंसेवक और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल थे।।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment