Gopalganj news: जिलाधिकारी ने फुलवरिया में विभिन्न कार्यालयों का किया निरीक्षण मचा हड़कंप

अनुपस्थित कर्मियों पर होगी करवाई

फुलवरिया /गोपालगंज: जिलाधिकारी प्रशांत कुमार सी एच ने बुधवार के दिन फुलवरिया पहुंचकर विभिन्न कार्यालयों का घंटो औचक निरीक्षण किया जिसको लेकर पदाधिकारी व कर्मियों में हड़कंप मचा हुआ है | बताते चले की जिलाधिकारी दोपहर बाद फुलवरिया प्रखंड मुख्यालय पहुंचकर प्रखंड आंचल मनरेगा आपूर्ति अवर निबंधन कार्यालय तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का पहुंच कर विधिवत जांच पड़ताल की| जिसमें बीडीओ सीओ सहित कई कर्मियों की अनुपस्थित पाई गई | आरटीपीएस काउंटर के अंदर पहुंचते ही सभी कर्मियों का हाथ उठाकर उपस्थिति के बारे में जानकारी ली | प्रखंड कार्यालय में अर्ध निर्मित भवन के बारे में भी जानकारी ली | प्रखंड कार्यालय के मुख्य गेट बंद होने पर कडा प्रतिक्रिया व्यक्त की |जैसे ही जिलाधिकारी अवर निबंधन कार्यालय पहुंचे कि बिचौ लियो व अनाधिकृत रूप से कातिब तथा स्टांप वेंडर अपना अपना जगह छोड़कर फरार हो गए । साथ ही डी एम जमीन के क्रेता विक्रेताओं से जानकारी ली जिसमें अवैध रूप से फोटो स्टेट के नाम पर उगाही का मामला सामने आया | अंत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फुलवरिया पहुंचकर उसके विभिन्न काउंटरो का निरीक्षण करते हुए पत्रकारों को बताया कि कड़ाके की ठंड में भी ओपीडी में 50 मरीज का इलाज किया गया है साथ ही उपलब्ध दवायें उन्हें मुहैया करायी गयी | मौके पर चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर शाहिद नाजमी बीपीएम मंजय यादव पुखराज सहित अन्य उपस्थित रहे |

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment