गुवाहाटी: BCCI ने दिवंगत गायक जुबीन गर्ग को दी जाएगी विशेष श्रद्धांजलि, ICC विमेंस वर्ल्ड कप उद्घाटन में होगा खास कार्यक्रम

Guwahati: BCCI to pay special tribute to late singer Zubeen Garg, special programme to be held at ICC Women's World Cup opening

गुवाहाटी: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने असम के प्रख्यात गायक जुबीन गर्ग को श्रद्धांजलि देने का फैसला किया है, जिनका हाल ही में सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग के दौरान एक हादसे में निधन हो गया था। उनके सम्मान में 30 सितंबर, 2025 को गुवाहाटी में आयोजित होने वाले ICC विमेंस वर्ल्ड कप 2025 के भव्य उद्घाटन समारोह में एक विशेष श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

BCCI सचिव और असम क्रिकेट एसोसिएशन के प्रमुख देवजीत सैकिया ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा, “जुबीन गर्ग के निधन से असम और पूरे देश में शोक की लहर है। वह इस सम्मान के पूर्ण रूप से हकदार हैं। इसलिए, असम क्रिकेट एसोसिएशन और BCCI ने उद्घाटन समारोह में उनके लिए एक विशेष श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया है। यह क्रिकेट जगत की ओर से उनकी स्मृति में दी जाने वाली सबसे बड़ी श्रद्धांजलि होगी।”

सैकिया ने बताया कि उद्घाटन समारोह में जुबीन गर्ग को समर्पित 40 मिनट का एक विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। इसके अलावा, बॉलीवुड की मशहूर गायिका श्रेया घोषाल अपने लोकप्रिय गीतों के साथ-साथ टूर्नामेंट के आधिकारिक गीत ‘ब्रिंग इट होम’ पर भी प्रस्तुति देंगी।

ICC विमेंस वर्ल्ड कप 2025 का आयोजन भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में हो रहा है। टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच 30 सितंबर को गुवाहाटी में भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। भारतीय महिला क्रिकेट टीम के पास अपने घरेलू मैदान पर वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रचने का सुनहरा अवसर है, जिसके लिए प्रशंसक उत्साहित हैं।

सैकिया ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की तैयारियों पर भरोसा जताते हुए कहा, “हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हमारी टीम ने शानदार प्रदर्शन किया, भले ही हम सीरीज 1-2 से हार गए। यह दिखाता है कि हम अब दुनिया की शीर्ष टीमों के बहुत करीब हैं। भारतीय महिला टीम ने अभी तक कोई ICC ट्रॉफी नहीं जीती है, लेकिन इंग्लैंड में हालिया प्रदर्शन से टीम का आत्मविश्वास बढ़ा है। हमें उम्मीद है कि इस बार हम खिताब जीतकर इतिहास रचेंगे।”

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment