पूर्णिया में खौफनाक वारदात: एक ही परिवार के 5 लोगों की बेरहमी से हत्या, शव जलाकर पोखर में गाड़े गए; SIT गठित

Horrible incident in Purnia: 5 members of the same family were brutally murdered, bodies were burnt and buried in a pond; SIT formed

पूर्णिया: बिहार के पूर्णिया जिले के रानीपतरा थाना क्षेत्र के टेटगामा गांव में सोमवार को उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक ही परिवार के पांच सदस्यों की हत्या की खबर सामने आई। मृतकों को पहले बेहद बेरहमी से पीटा गया, फिर उन्हें जला कर मौत के घाट उतारा गया, और बाद में शवों को एक पोखर में दफना दिया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस-प्रशासन हरकत में आ गया। पूर्णिया एसपी स्वीटी सहरावत ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है। इस टीम का नेतृत्व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-1 (सदर पूर्णिया) कर रहे हैं।

अब तक 23 नामजद और 150 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिन्होंने पूछताछ में घटना में शामिल होने की बात स्वीकार की है। शवों को ले जाने में इस्तेमाल किए गए ट्रैक्टर को भी जब्त कर लिया गया है।

घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए विशेष मेडिकल बोर्ड, दंडाधिकारी की निगरानी और वीडियोग्राफी के बीच पोस्टमार्टम कराया गया। एफएसएल (फॉरेंसिक टीम) ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण सबूत इकट्ठा किए हैं। बाकी फरार आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी जारी है।

मृतकों की पहचान इस प्रकार हुई है:

  • बाबूलाल उरांव (65)
  • सीता देवी (60) – पत्नी, बाबूलाल उरांव
  • मंजीत उरांव (25) – पुत्र, बाबूलाल उरांव
  • रानी देवी (22) – पत्नी, मंजीत उरांव
  • कातो मोस्मात (75) – पत्नी, स्व. सीताराम उरांव

इस हृदयविदारक घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया है। प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि सभी दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment