सऊदी अरब में भीषण बस हादसा: हैदराबाद के 42 उमरा यात्री शहीद, भारत सरकार और तेलंगाना ने खोले हेल्पलाइन-कंट्रोल रूम

Horrific bus accident in Saudi Arabia: 42 Umrah pilgrims from Hyderabad martyred; Government of India and Telangana open helpline-control room

नई दिल्ली/जेद्दा: सऊदी अरब के मदीना क्षेत्र में सोमवार को उमरा यात्रा पर गए हैदराबाद के तीर्थयात्रियों से भरी एक बस के साथ बेहद दर्दनाक हादसा हो गया। बस की एक डीजल टैंकर से टक्कर के बाद उसमें भीषण आग लग गई, जिसमें अब तक 42 भारतीय यात्रियों की मौत की पुष्टि हो चुकी है।

हादसे की खबर मिलते ही भारत सरकार और तेलंगाना सरकार हरकत में आ गई हैं। जेद्दा स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने पीड़ित परिवारों की हरसंभव मदद के लिए 24×7 कंट्रोल रूम शुरू कर दिया है और निम्नलिखित हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं:

हेल्पलाइन नंबर (24 घंटे उपलब्ध):

  • टोल-फ्री: 8002440003
  • लैंडलाइन: 0122614093
  • लैंडलाइन: 0126614276
  • व्हाट्सएप: +966556122301

तेलंगाना सरकार भी पूरी तरह सक्रिय
मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने हादसे पर गहरा दुख जताते हुए तुरंत राहत एवं बचाव कार्यों के निर्देश दिए हैं। राज्य सरकार रियाद व जेद्दा स्थित भारतीय दूतावासों के साथ लगातार समन्वय बनाए हुए है। दिल्ली में मौजूद तेलंगाना के प्रतिनिधि अधिकारी दूतावास के साथ मिलकर मृतकों की शिनाख्त, डीएनए जांच और शवों को जल्द से जल्द भारत लाने की सभी औपचारिकताओं को तेजी से पूरा कर रहे हैं।

यह हादसा उमरा यात्रियों के लिए एक बड़ा झटका है। मृतकों व घायलों के परिजनों से अनुरोध है कि वे ऊपर दिए गए हेल्पलाइन नंबरों पर तुरंत संपर्क करें ताकि सही और त्वरित जानकारी मिल सके।

ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और उनके परिवारों को यह असीम दुख सहने की शक्ति दें। 🙏

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment