नई दिल्ली: महंगाई से आम आदमी को तगड़ा झटका, गैस सिलेंडर और पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी

New Delhi: Inflation gives a big blow to the common man, price of gas cylinder and petrol-diesel increased

नई दिल्ली: महंगाई के मोर्चे पर आम आदमी को तगड़ा झटका लगा है। एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि की गई है। घरेलू गैस सिलेंडर और उज्जवला योजना के तहत मिलने वाले सिलेंडर पर 50 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई है।

केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया कि “एलपीजी के प्रति सिलेंडर की कीमत में 50 रुपये की बढ़ोतरी की जाएगी। प्रधानमंत्री उज्जवला योजना (पीएमयूवाई) के लाभार्थियों के लिए नई कीमत 500 रुपये से बढ़कर 550 रुपये हो जाएगी। वहीं, अन्य ग्राहकों के लिए घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 803 रुपये से बढ़कर 853 रुपये हो जाएगी।” उन्होंने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री उज्जवला योजना का उद्देश्य ग्रामीण भारत में गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) परिवारों की महिलाओं को स्वच्छ खाना पकाने का ईंधन, विशेष रूप से एलपीजी उपलब्ध कराना है।

इसके अलावा, सरकार ने सोमवार को पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में 2-2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है, लेकिन इसका असर आम ग्राहकों पर नहीं पड़ेगा। पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें 8 अप्रैल से लागू होंगी। इस बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी 13 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 10 रुपये प्रति लीटर हो गई है।

हरदीप सिंह पुरी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “यह एक ऐसा कदम है जिसकी हम आगे चलकर समीक्षा करेंगे। हम हर 2-3 सप्ताह में इसकी समीक्षा करते हैं, इसलिए पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में जो बढ़ोतरी की गई है, उसका बोझ आम ग्राहकों पर नहीं पड़ेगा।”

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment