आईपीएल 2025: मुंबई से हार के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स को बड़ा झटका, ऋषभ पंत पर 24 लाख का जुर्माना

IPL 2025: Big blow to Lucknow Super Giants after defeat to Mumbai, Rishabh Pant fined 24 lakhs

नई दिल्ली: आईपीएल 2025 में रविवार को वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस से मिली 54 रन की करारी हार के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स को एक और बड़ा झटका लगा है। टीम के कप्तान ऋषभ पंत पर धीमी ओवर गति के कारण 24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

यह इस सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स का धीमी ओवर गति को लेकर दूसरा उल्लंघन था। इसी वजह से पंत के साथ-साथ टीम के अन्य खिलाड़ियों पर भी 6 लाख रुपये या उनकी मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। आईपीएल द्वारा जारी आधिकारिक बयान में कहा गया, “चूंकि यह आईपीएल आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के तहत टीम का सीजन का दूसरा अपराध था, इसलिए ऋषभ पंत पर 24 लाख रुपये और टीम के अन्य खिलाड़ियों पर 6 लाख या 25% मैच फीस का जुर्माना लगाया गया है।”

मुंबई इंडियंस के खिलाफ इस हार के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स ने अब तक 10 में से केवल 5 मैच जीते हैं और टीम -0.325 के नेट रन रेट के साथ अंक तालिका में छठे स्थान पर है। प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए संघर्ष कर रही टीम के लिए यह जुर्माना और धीमी ओवर गति का मसला दबाव को और बढ़ा सकता है।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment