बिहार के समस्तीपुर में आर्मी जवान ने भाइयों और उनके परिवार पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, चार घायल

In Bihar's Samastipur, an army soldier opened fire on two brothers and their family, injuring four.

बिहार के समस्तीपुर जिले में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां एक आर्मी जवान नवीन सिंह ने अपने ही भाइयों और उनके परिवार पर सर्विस रिवॉल्वर से गोलीबारी कर दी। इस घटना में एक ही परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह वारदात सिंघिया थाना क्षेत्र के लगमा गांव में हुई।

जानकारी के मुताबिक, यह घटना आपसी विवाद के चलते हुई। विवाद की जड़ बारिश के पानी के बहाव को लेकर हुई कहासुनी थी, जो देखते-देखते हिंसक रूप ले लिया। गुस्से में आकर नवीन सिंह ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से दर्जनों राउंड फायरिंग कर दी। इस गोलीबारी में सेना से रिटायर्ड जवान महेश सिंह, सुरेश सिंह, सुरेश सिंह की पत्नी रंजना देवी और उनके बेटे गुलशन सिंह को गोली लगी। सभी के पैर और पेट में गोलियां लगी हैं।

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें डीएमसीएच रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और घटनास्थल से कई खाली खोखे बरामद किए हैं।

रोसड़ा डीएसपी ने बताया कि यह मामला पूरी तरह आपसी विवाद से जुड़ा है। गोलीबारी की इस घटना से गांव और आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। वारदात को अंजाम देने के बाद आर्मी जवान नवीन सिंह ने सिंघिया थाने पहुंचकर अपनी सर्विस रिवॉल्वर के साथ आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है और मामले की गहन जांच की जा रही है।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment