इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट 6E-138 में पैनिक अटैक झेल रहे यात्री को सहयात्री ने मारा थप्पड़, वीडियो वायरल, आरोपी गिरफ्तार

In Indigo Airlines flight 6E-138, a co-passenger slapped a passenger suffering from panic attack, video goes viral, accused arrested

मुंबई: मुंबई से कोलकाता जा रही इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट 6E-138 में शनिवार को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जब एक यात्री ने पैनिक अटैक से जूझ रहे दूसरे यात्री को थप्पड़ मार दिया। यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई और वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पैनिक अटैक में था यात्री, एयर होस्टेस कर रही थीं मदद
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि जब पीड़ित यात्री पैनिक अटैक की स्थिति में था, तब क्रू मेंबर (एयर होस्टेस) उसकी मदद कर रही थीं। तभी अचानक एक सहयात्री आगे आया और बिना किसी उकसावे के उसे जोरदार थप्पड़ मार दिया।

आरोपी बोला – “मुझे इससे परेशानी हो रही थी”
घटना के बाद फ्लाइट में अन्य यात्रियों ने जब आरोपी से जवाब-तलबी की, तो उसने कहा कि “मुझे इससे प्रॉब्लम हो रही थी।” इस पर एक अन्य यात्री ने सख्त लहजे में कहा कि “आपको किसी को मारने का कोई अधिकार नहीं है।”

कोलकाता एयरपोर्ट पर आरोपी गिरफ्तार
फ्लाइट के कोलकाता पहुंचते ही आरोपी की पहचान हाफिजुल रहमान के रूप में हुई। उसे विमान से उतरते ही CISF को सौंप दिया गया, जिसके बाद विधाननगर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

इंडिगो एयरलाइंस ने दी प्रतिक्रिया
घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए इंडिगो ने कहा, “हम इस घटना से अवगत हैं। यह पूरी तरह अनुशासनहीन और अस्वीकार्य व्यवहार है। हम यात्रियों और क्रू की सुरक्षा और गरिमा को सर्वोपरि मानते हैं।”

एयरलाइन ने बताया कि फ्लाइट क्रू ने तय SOP (मानक संचालन प्रक्रिया) के तहत कार्रवाई की और सभी संबंधित एजेंसियों को तत्काल सूचित किया गया।

जांच जारी, आरोपी पर दर्ज हुआ केस
फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां आरोपी से पूछताछ कर रही हैं और उसके खिलाफ कानूनी धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस घटना ने फ्लाइट के भीतर यात्रियों की मानसिक स्थिति और सहयात्रियों की संवेदनशीलता को लेकर एक नई बहस छेड़ दी है।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment