सहारनपुर में BJP नेता ने पत्नी व तीन बच्चों को मारी गोली, बच्चों की मौत, पत्नी की हालत गंभीर

In Saharanpur, BJP leader shot his wife and three children, children died, wife's condition is critical

सहारनपुर में भाजपा के नेता ने अपनी पत्नी और तीन बच्चों को गोली मार दी। हमले में चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां बेटे शिवांश, देवांश और बेटी श्रद्धा ने उपचार के दाैरान दम तोड़ दिया। वहीं, पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है।

जानकारी के मुताबिक, तीनों बच्चों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। वहीं, पुलिस की निगरानी में भाजपा नेता की पत्नी का इलाज कराया जा रहा है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, पुलिस ने आरोपी भाजपा नेता को अरेस्ट कर लिया है। जिनकी पहचान सहारनपुर जिला कार्यकारिणी के सदस्य योगेश रोहिल के रूप में हुई है। कहा जा रहा है कि वह काफी समय से मानसिक रूप से बिमार चल रहे थे।

हालांकि पुलिस की ओर से अभी तक इस वारदात की कोई ठोस वजह नहीं बताई गई है। पुलिस के मुताबिक सहारनपुर के गंगोह इलाके के सांगाथेड़ा गांव में रहने वाले भाजपा नेता द्वारा इस वारदात की सूचना से पूरे जिले में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे एसपी ग्रामीण फोरेंसिक टीम के साथ पहुंचे और जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि वारदात के बाद खुद योगेश रोहिल्ला ने ही पास पड़ोस को घटना की जानकारी दी। बताया कि उन्होंने अपनी पत्नी और तीनों बच्चों को गोली मार दी है। यह सुनकर पड़ोसी भी हैरान रह गए और मौके पर जाकर हालात देखने के बाद पुलिस को सूचना दी। इस सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बीजेपी नेता को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment