लालगंज में नानक साहब गुरुद्वारा के विकास कार्यों का उद्घाटन, 99.71 लाख से संवरी धार्मिक विरासत

  • वैशाली लालगंज से रुपेश कुमार सिंह की रिपोर्ट

लालगंज के पर्यटन विकास एवं धार्मिक विरासत के संवर्धन की दिशा में सोमवार को एक नया स्वर्णिम अध्याय जुड़ा। सदियों से वीरान पड़े सिख धर्म के प्राचीन केंद्र नानक साहब, लालगंज को नई पहचान मिली है।

नानक साहब, लालगंज में ₹99.71 लाख की लागत से पूर्ण हुए विकास कार्यों का माननीय मुख्यमंत्री बिहार श्री सम्राट चौधरी जी द्वारा पटना से वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर माननीय उप मुख्यमंत्री श्री विजय कुमार चौधरी जी उप मुख्यमंत्री श्री विजेंद्र प्रसाद यादव जी तथा पर्यटन मंत्री श्री केदार प्रसाद गुप्ता जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इसी अवसर पर नानक साहब परिसर में प्रस्तावित विकास कार्यों का शिलान्यास भी किया गया।

विधायक संजय सिंह की पहल से मिली पहचान
स्थानीय लालगंज विधायक संजय कुमार सिंह की निष्ठा और प्रयासों से इस ऐतिहासिक स्थल को पुनः स्थापित किया गया है। यह स्थल लंबे समय से वैशाली वासियों की नजरों से ओझल था। विधायक की पहल से अब इसे धार्मिक और पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान मिली है।

वक्ताओं ने कहा कि यह परियोजना लालगंज की धार्मिक, ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान देने के साथ-साथ पर्यटन विकास को नई गति प्रदान करेगी। यह क्षेत्र के विकास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर सिद्ध होगी।

संकल्प दोहराया
इस गरिमामय अवसर पर गुरुद्वारा प्रबंध समिति के सचिव श्री प्रदीप कुमार जी संत-महात्माओं, गणमान्य अतिथियों एवं क्षेत्रवासियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।

विधायक संजय कुमार सिंह ने कहा, “लालगंज की आस्था, संस्कृति और विकास के लिए मेरा संकल्प निरंतर जारी रहेगा।” कार्यक्रम का समापन “वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह!” के जयकारे के साथ हुआ।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment