भारत ने शुरू की पांचवीं पीढ़ी के स्वदेशी फाइटर जेट AMCA परियोजना, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी मंजूरी

India started the fifth generation indigenous fighter jet AMCA project, Defense Minister Rajnath Singh approved

नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के बीच केंद्र सरकार देश की रक्षा क्षमताओं को सुदृढ़ करने पर विशेष जोर दे रही है। इसी दिशा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज भारतीय वायुसेना के लिए एक अहम निर्णय लिया। उन्होंने स्वदेशी स्तर पर पांचवीं पीढ़ी के डीप पेनेट्रेशन एडवांस्ड मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (AMCA) को विकसित करने की महत्वाकांक्षी परियोजना को हरी झंडी दिखा दी है। इस परियोजना के सफल क्रियान्वयन के लिए एक विशेष “निष्पादन मॉडल” को भी स्वीकृति प्रदान की गई है।

AMCA परियोजना भारत की वायु शक्ति को अत्याधुनिक स्तर पर ले जाने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है। यह मीडियम वेट फाइटर जेट अत्याधुनिक स्टील्थ तकनीकों से लैस होगा, जो इसे रडार की पकड़ से बचाएगा।

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इस कार्यक्रम से न केवल भारतीय वायुसेना की क्षमताएं बढ़ेंगी, बल्कि यह देश के एयरोस्पेस उद्योग को भी नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा। AMCA की डिजाइन और निर्माण पूरी तरह से स्वदेशी होगी, जिससे भारत की आत्मनिर्भरता को और बल मिलेगा।

इस विमान में अत्याधुनिक हथियार प्रणाली, सेंसर और रडार-चकमा देने वाली तकनीकें शामिल होंगी, जो इसे किसी भी मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन के योग्य बनाएंगी। यह परियोजना भारतीय रक्षा क्षेत्र में तकनीकी क्रांति लाने की दिशा में मील का पत्थर साबित हो सकती है।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment