भारत की संयम की नीति को न समझें कमजोरी: ऑपरेशन सिंदूर पर बोले रक्षा मंत्री, जरूरत पड़ी तो हर हद पार करेगा भारत

India's policy of restraint should not be mistaken for weakness: Defence Minister spoke on Operation Sindoor, if needed, India will cross every limit

नई दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को कहा कि भारत ने हमेशा एक जिम्मेदार राष्ट्र की तरह व्यवहार किया है और समस्याओं को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने की वकालत की है। लेकिन अगर कोई देश भारत की सहनशीलता और संयम का गलत फायदा उठाता है, तो भारत अपनी संप्रभुता की रक्षा के लिए किसी भी सीमा तक जा सकता है।

यह बयान उन्होंने रक्षा उत्पादन और गुणवत्ता आश्वासन संगठन के एक कार्यक्रम के दौरान दिया, जहां उन्होंने हाल ही में पाकिस्तान के खिलाफ किए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के लिए भारतीय सेनाओं की जमकर तारीफ की।

राजनाथ सिंह ने कहा: “हमने हमेशा संयम से काम लिया है और बातचीत के माध्यम से समाधान को प्राथमिकता दी है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि कोई हमारे धैर्य की परीक्षा ले। यदि कोई ऐसा करता है, तो उसे उसी तरह की ‘क्वालिटी कार्रवाई’ का सामना करना पड़ेगा जैसी हाल में हुई।”

उन्होंने आगे कहा: “भारत की संप्रभुता की रक्षा में कोई भी हद हमारे लिए बाधा नहीं बनेगी। हम हर परिस्थिति के लिए तैयार हैं, और इसके पीछे हमारी रक्षा उत्पादन और गुणवत्ता प्रणाली की बड़ी भूमिका है।”

गौरतलब है कि मंगलवार रात ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत ने पाकिस्तान में कई आतंकी ठिकानों को निशाना बनाकर उन्हें तबाह किया था। इसके जवाब में पाकिस्तान ने भारतीय सैन्य ठिकानों पर हमला करने की नाकाम कोशिश की, जिसका भारत ने गुरुवार सुबह सटीक जवाब दिया। इस जवाबी हमले में लाहौर में स्थित पाकिस्तानी वायु रक्षा प्रणाली को भी ध्वस्त कर दिया गया।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment