माली में जिहादियों का कहर: हथियारबंद आतंकियों ने 5 भारतीयों का किया अपहरण

Jihadist havoc in Mali: Armed terrorists kidnap 5 Indians

बामाको (माली): पश्चिमी अफ्रीकी देश माली में जिहादियों का आतंक एक बार फिर चरम पर पहुंच गया है। अल-कायदा और आईएसआईएस जैसे आतंकी संगठन लगातार दहशत फैलाने में लगे हुए हैं। गुरुवार को हुए एक ताजा हमले में हथियारबंद आतंकियों ने 5 भारतीय नागरिकों का अपहरण कर लिया। ये सभी एक इलेक्ट्रिफिकेशन कंपनी में काम करते थे।

माली की सुरक्षाबलों ने बताया कि कंपनी के बाकी कर्मचारियों को राजधानी बामाको में शिफ्ट कर दिया गया है और अपहरण की घटना की जांच की जा रही है। अब तक किसी भी आतंकी संगठन ने इस घटना की जिम्मेदारी नहीं ली है।

फिलहाल माली में सैन्य शासन लागू है, और यहां अल-कायदा व आईएसआईएस के कारण लगातार आतंकी घटनाएं हो रही हैं। देश इस समय गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहा है, वहीं कट्टरपंथी इस्लामी संगठनों ने फ्यूल ब्लॉकेड लगाकर हालात और बिगाड़ दिए हैं।

माली में विदेशी नागरिकों को निशाना बनाना आम बात हो चुकी है। अक्सर जिहादी समूह विदेशियों का अपहरण या हत्या कर फिरौती मांगते हैं। 2012 में हुए तख्तापलट के बाद से देश में शांति लगभग समाप्त हो चुकी है।

हाल ही में आतंकियों ने दो अमीराती और एक ईरानी नागरिक को अगवा किया था, जिन्हें करीब 5 करोड़ डॉलर की फिरौती देने के बाद छोड़ा गया। माली में आतंकी अक्सर विदेशी इंजीनियरों और कर्मचारियों को निशाना बनाते हैं और कंपनियों से भारी रकम की मांग करते हैं।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment