वाराणसी: पीएम मोदी ने चार नई वंदे भारत ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी, यात्रियों ने लगाए ‘हर-हर महादेव’ के जयकारे

Varanasi: PM Modi flags off four new Vande Bharat trains, passengers chant 'Har Har Mahadev'

वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के रेलवे स्टेशन से चार नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे।

पीएम मोदी के हरी झंडी दिखाते ही यात्रियों ने “हर-हर महादेव” के जयकारे लगाए और स्टेशन पर काशीवासियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर प्रधानमंत्री का स्वागत किया।

इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने ट्रेन में यात्रा कर रहे स्कूली बच्चों से संवाद भी किया। विशेषज्ञों का कहना है कि बनारस से खजुराहो जाने वाली नई वंदे भारत एक्सप्रेस न सिर्फ आध्यात्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि इसमें संख्या 8 का विशेष अंक ज्योतिषीय महत्व भी जुड़ा है।

पीएम मोदी ने जिन चार नई ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई, वे इन रूटों पर चलेंगी —

1. बनारस–खजुराहो

2. लखनऊ–सहारनपुर

3. फिरोजपुर–दिल्ली

4. एर्नाकुलम–बेंगलुरु

रेलवे के मुताबिक, फिरोजपुर से दिल्ली का सफर अब वंदे भारत से 6 घंटे 40 मिनट में पूरा होगा, जबकि पहले सबसे तेज़ ट्रेन पंजाब मेल को यह दूरी तय करने में 7 घंटे 20 मिनट लगते थे।

बनारस–खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस के संचालन से धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन को नई दिशा मिलने की उम्मीद है। यह ट्रेन वाराणसी, प्रयागराज, चित्रकूट और खजुराहो जैसे प्रमुख तीर्थस्थलों को जोड़ेगी और वर्तमान विशेष ट्रेनों की तुलना में लगभग 2 घंटे 40 मिनट का समय बचाएगी।

इससे यात्रियों को तेज़, आरामदायक और आधुनिक यात्रा का अनुभव मिलेगा तथा पर्यटन के साथ क्षेत्रीय विकास को भी गति मिलेगी।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment