कोझिकोड: कतर जा रही एअर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट में तकनीकी खराबी, सुरक्षित लौटा विमान

Kozhikode: Air India Express flight going to Qatar suffered a technical fault, plane returned safely

कोझिकोड, 23 जुलाई: केरल के कोझिकोड हवाई अड्डे से कतर की राजधानी दोहा के लिए उड़ान भरने वाले एअर इंडिया एक्सप्रेस के एक विमान में बुधवार सुबह तकनीकी खराबी आ गई। उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को समस्या की सूचना दी और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए विमान को वापस कोझिकोड ले आया गया।

उड़ान संख्या IX 375 ने सुबह 9:17 बजे कोझिकोड से दोहा के लिए उड़ान भरी थी। लेकिन थोड़ी देर बाद पायलट को केबिन एयर कंडीशनिंग (AC) सिस्टम में तकनीकी गड़बड़ी का पता चला। इसके बाद विमान को करीब दो घंटे बाद सुबह 11:12 बजे कोझिकोड एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। विमान में चालक दल सहित कुल 188 यात्री सवार थे।

हवाई अड्डा अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह आपात लैंडिंग नहीं, बल्कि सावधानीवश की गई एहतियाती लैंडिंग थी, जिससे सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित रहे।

इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए एअर इंडिया एक्सप्रेस के एक प्रवक्ता ने कहा, “तकनीकी खराबी के कारण हमारी एक उड़ान को कोझिकोड लौटना पड़ा। यात्रियों की सुविधा का पूरा ध्यान रखते हुए तुरंत वैकल्पिक विमान की व्यवस्था की गई। इस दौरान सभी यात्रियों को जलपान उपलब्ध कराया गया और बाद में उड़ान दोहा के लिए रवाना हो गई।”

यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एयरलाइन द्वारा उठाए गए कदमों की सराहना की जा रही है।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment