बिहार इंस्टीट्यूट ऑफ़ लॉ द्वारा विधिक सहायता शिविर का आयोजन, 24 मार्च को पटना में होगा

Legal aid camp organized by Bihar Institute of Law, will be held in Patna on 24 March

बिहार इंस्टीट्यूट ऑफ़ लॉ की तरफ से परिसर में विधिक सहायता केंद्र चलाया जा रहा है, जो समय-समय पर अलग-अलग स्थानों पर आयोजित किया जाता है। इस कड़ी में, 24 मार्च को राजधानी पटना के वार्ड-9 में एक विधिक शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस बारे में बिहार इंस्टीट्यूट ऑफ़ लॉ ने जानकारी दी है।

इस विधिक शिविर में महिला, बच्चे, आधुनिक कामगार, सामूहिक आपदा हिंसा के शिकार दिव्यांगजन और आमजन को सामान्य विधिक जानकारी प्रदान की जाएगी। यह शिविर वार्ड 9 के कौशल नगर सामुदायिक भवन स्थित पार्षद कार्यालय में आयोजित होगा।

विधिक सहायता शिविर को लेकर निकटतम थाना हवाई अड्डा और अनुमंडल पदाधिकारी पटना सदर को आवश्यक जानकारी पहले ही दी जा चुकी है।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment