सुगौली: हलवाई समाज की कुल देवी सती दादी और मोदेनसेन महराज की पूजा धूमधाम से आयोजित

Sugauli: Worship of Sati Dadi and Modenasen Maharaj, the clan goddess of the Halwai community, was organized with great pomp

सुगौली,पू.च:–नगर के वार्ड नम्बर सोलह के हजारी प्रसाद उद्यान परिसर में हलवाई समाज की कुल देवी सती दादी एवं मोदेनसेन महराज की शुक्रवार को पुजा-अर्चना धूमधाम से आयोजित की गई। जिसमें हलवाई समाज के हजारों महिला-पुरूष एवं बच्चे,बुजुर्ग बड़ी संख्या में शामिल हुए।यहां बता दें कि यह पूजा बीते कई वर्षों से आयोजित की जा रही है। इस पूजा के अध्यक्ष रामजी प्रसाद सहित आयोजन समिति के गणमान्य लोगों की देख-रेख में पूजा का आयोजन किया गया।सुबह छह बजे से आयोजन के सफलता को लेकर तैयारी में जुटे थें। तैयारी पूरी होने के साथ ही आचार्य मृत्युंजय पांडे उर्फ छोटू पंडित के द्वारा विधि-विधान से यजमान मुन्ना कुमार को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पुजा अर्चना किया। पूजा में बिहार सहित उत्तर प्रदेश,मध्यप्रदेश तथा नेपाल से बड़ी संख्या में श्रद्धालु सम्मिलित हुए।कान्य-कुब्ज हलवाई समाज के द्वारा वषों से यह आयोजन सम्पन्न कराया जा रहा हैं। वही पूजा में पहुंचे अतिथियों के स्वागत के लिए नास्ता,भोजन एवं प्रसाद का उत्तम प्रबंध किया जाता है। चूंकि इस पूजा में बड़ी संख्या में महिलाएं भी आती है।इसलिए महिला-पुरूष का अलग-अलग काउंटर लगाया जाता है।इस अवसर पर इस बिरादरी के लोग अपने बेटे-बेटियों की शादी भी तय करते हसि। मौके पर अध्यक्ष रामजी प्रसाद,उपाध्यक्ष राजेश कुमार,विजय कुमार मोदेनवाल,मुन्ना कुमार,मोदेनवाल,अशोक कुमार मोदेनवाल,संजय कुमार मोदेनवाल सहित आयोजन समिति के दर्जनों लोग उपस्थित थे।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment