बिहार में शराब तस्करी थमने का नाम नहीं ले रही, शिवहर में पुलिस ने पकड़े दो शराब तस्कर

Liquor smuggling in Bihar is not stopping, police caught two liquor smugglers in Shivhar

पटना: शराबबंदी के बावजूद बिहार में शराब तस्करी का धंधा लगातार जारी है। हाल ही में शिवहर जिले में पुलिस ने 473 बोतल नेपाली शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई शिवहर सदर थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर की।

एसडीपीओ सुशील कुमार ने बताया कि होली के पर्व के दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें शराब तस्करों और पियक्कड़ों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मुखबिर से मिली जानकारी के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए शराब तस्करों को पकड़ने में सफलता मिली है।

इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने श्यामपुर भटहां थाना क्षेत्र के गोसाईपुर निवासी विक्की सिंह और रामबाबू पासवान को गिरफ्तार किया। इन दोनों के पास से 473 बोतल नेपाली शराब, दो मोटरसाइकिलें और दो मोबाइल फोन जब्त किए गए।

एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार विक्की सिंह पर पहले भी आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज है, जबकि रामबाबू पासवान पर बाइक चोरी का मामला दर्ज है और वह शराब तस्करी में पहले भी जेल जा चुका है। पुलिस ने कहा कि दोनों का आपराधिक इतिहास रहा है और फिलहाल उनसे पूछताछ की जा रही है ताकि अन्य तस्करों और शराब पीने वालों का भी पता लगाया जा सके।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment