लंदन: पूर्व भारतीय स्पिनर दिलीप दोशी का निधन, क्रिकेट जगत में शोक की लहर

London: Former Indian spinner Dilip Doshi passes away, wave of mourning in cricket world

लंदन: भारत के पूर्व महान स्पिन गेंदबाज दिलीप दोशी का 77 वर्ष की उम्र में लंदन में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनके निधन से भारतीय क्रिकेट जगत में शोक की लहर है। वह अपने पीछे पत्नी कालिंदी, बेटा नयन और बेटी विशाखा को छोड़ गए हैं।

क्रिकेट करियर के बाद दिलीप दोशी हिंदी कॉमेंट्री में भी लोकप्रिय रहे और खेल प्रेमियों के बीच अपनी विशिष्ट आवाज और क्रिकेट समझ के लिए जाने जाते थे।

🎯 दिलीप दोशी का क्रिकेट करियर:

  • भारत के लिए खेले 33 टेस्ट मैच, जिनमें लिए 114 विकेट
  • 6 बार टेस्ट में पांच विकेट लेने का कारनामा
  • 15 वनडे मैचों में 22 विकेट, औसतन 3.96 की इकॉनमी
  • 238 प्रथम श्रेणी मैचों में झटके 898 विकेट, जिनमें
  • 43 बार पारी में पांच विकेट
  • 6 बार एक मैच में 10 विकेट

दिलीप दोशी ने 1979 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था और जल्दी ही भारत के प्रमुख स्पिन गेंदबाजों में गिने जाने लगे।

🕊️ बीसीसीआई और क्रिकेट जगत ने जताया शोक
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) और सौराष्ट्र क्रिकेट संघ ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। बीसीसीआई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर दोशी की तस्वीर साझा करते हुए लिखा:

“बीसीसीआई पूर्व भारतीय स्पिनर दिलीप दोशी के दुखद निधन पर शोक व्यक्त करता है। लंदन में उनका निधन हो गया। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।”

दिलीप दोशी की गिनती उन चुनिंदा खिलाड़ियों में होती है, जिन्होंने अपने शानदार घरेलू प्रदर्शन के दम पर देर से अंतरराष्ट्रीय पदार्पण करने के बावजूद क्रिकेट में गहरी छाप छोड़ी। उनके योगदान को भारतीय क्रिकेट हमेशा याद रखेगा।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment