बिहार में 14 अंचल अधिकारियों पर बड़ी कार्रवाई, मंत्री दिलीप जायसवाल ने किया सस्पेंड

Major Action Against 14 Circle Officers in Bihar; Minister Dilip Jaiswal Suspends Them

पटना: बिहार सरकार ने भ्रष्टाचार और काम में लापरवाही के खिलाफ बड़ा कदम उठाते हुए 14 अंचल अधिकारियों (सीओ) पर कार्रवाई की है। राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल ने अलग-अलग मामलों में दोषी पाए गए अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है। सरकार की ओर से साफ संदेश दिया गया है कि भ्रष्टाचार और अनियमितता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

14 अंचल अधिकारियों पर गिरी गाज

जानकारी के मुताबिक, यह कार्रवाई भ्रष्टाचार, काम में लापरवाही और प्रशासनिक अनियमितताओं के मामलों में की गई है। मंत्री दिलीप जायसवाल ने राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग से जुड़े 14 अंचल अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की है।

दानापुर, पाटलिपुत्र और राघोपुर के सीओ भी कार्रवाई की जद में

कार्रवाई की जद में आने वाले अधिकारियों में पत्थरघट के सीओ राकेश कुमार, पाटलिपुत्र के सीओ अनुज कुमार, दानापुर के सीओ चंदन कुमार, सिसवन के सीओ पंकज कुमार और राघोपुर के अंचल अधिकारी संजीव कुमार त्रिवेदी समेत कई नाम शामिल हैं।

भ्रष्टाचार और लापरवाही पर जीरो टॉलरेंस: दिलीप जायसवाल

मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि राज्य सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि काम में लापरवाही और भ्रष्टाचार को किसी भी हालत में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

मंत्री ने बताया कि विभाग में करीब ढाई महीने तक चली हड़ताल के कारण लगभग 37 लाख आवेदन लंबित हो गए थे। विभाग की जिम्मेदारी संभालने के बाद इसे एक बड़ी चुनौती मानते हुए लंबित मामलों को निपटाने की दिशा में काम शुरू किया गया।

अच्छा प्रदर्शन करने वालों को मिलेगा सम्मान

दिलीप जायसवाल ने कहा कि विभाग लगातार अंचल अधिकारियों के कामकाज की समीक्षा कर रहा है। जो अधिकारी बेहतर काम करेंगे, उन्हें सम्मानित किया जाएगा, जबकि लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment