लखनऊ एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक : फ्लाइट के टॉयलेट में यात्री ने जलाई सिगरेट, फायर अलार्म से मचा हड़कंप

Major security lapse at Lucknow airport: Passenger lit a cigarette in flight's toilet, fire alarm caused panic

लखनऊ : चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए जहां हाई सिक्योरिटी अलर्ट जारी था, वहीं सुरक्षा व्यवस्था की गंभीर चूक का मामला सामने आया है। एयर इंडिया की लखनऊ से मुंबई जाने वाली फ्लाइट में एक यात्री माचिस और सिगरेट के साथ विमान में चढ़ गया और टॉयलेट में जाकर सिगरेट जला ली, जिससे फायर अलार्म बजने लगा और अफरा-तफरी मच गई।

यह घटना 16 अगस्त की है। सूत्रों के अनुसार, एयर इंडिया की उड़ान संख्या AI 2492 दोपहर 2:05 बजे मुंबई रवाना होने वाली थी। बोर्डिंग के तुरंत बाद कुलदीप सिंह नामक यात्री टॉयलेट चला गया और वहां सिगरेट पीने लगा। थोड़ी ही देर में फ्लाइट का फायर अलार्म तेज आवाज में बजने लगा, जिससे यात्रियों में घबराहट फैल गई।

कैबिन क्रू तुरंत हरकत में आया और दरवाजा खटखटाकर कुलदीप को बाहर निकाला। पूछताछ में सामने आया कि उसे पता नहीं था कि धुएं से अलार्म एक्टिव हो जाएगा। क्रू ने पायलट को सूचना दी, जिसके बाद कैप्टन के आदेश पर कुलदीप सिंह को विमान से उतार दिया गया। उसके साथ यात्रा कर रही पत्नी अंशु और बेटा ध्रुव भी स्वयं विमान से उतर गए। उनका चेक-इन सामान भी विमान से नीचे उतार दिया गया।

यह घटना सुरक्षा एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करती है। स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट पर तीन स्तरों पर चेकिंग हो रही थी और सेकेंड लैडर प्वाइंट पर भी यात्रियों की जांच की जा रही थी। ऐसे में माचिस जैसा प्रतिबंधित और ज्वलनशील सामान विमान में कैसे पहुंचा, यह एक बड़ी चूक मानी जा रही है।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment