भारत में बने ज़हरीले कफ सिरप को लेकर WHO का वैश्विक अलर्ट, 23 नवजातों की मौत के बाद मचा हड़कंप

WHO issues global alert over toxic cough syrup made in India, sparks panic after 23 newborn deaths

जेनेवा: विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने भारत में निर्मित तीन कफ सिरप को लेकर एक वैश्विक अलर्ट जारी किया है। यह कदम मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में ‘कोल्डरिफ’ सिरप पीने से 23 नवजात शिशुओं की मौत की गंभीर घटना के बाद उठाया गया है। WHO ने सभी देशों से इन दवाओं पर सख्त निगरानी रखने और किसी भी संदिग्ध उत्पाद की जानकारी तुरंत साझा करने की अपील की है। WHO ने जिन तीन दवाओं को खतरनाक करार दिया है, उनमें शामिल हैं: श्रीसन फार्मास्यूटिकल्स का Coldrif रेडनेक्स फार्मास्यूटिकल्स का…

Read More

बिहार की मतदाता सूची में 43 नेपाली नागरिकों के नाम से मचा हड़कंप, प्रशासन ने मांगे नागरिकता प्रमाण

There was a stir due to the names of 43 Nepali citizens in the voter list of Bihar, administration asked for citizenship proof

पटना/नरकटियागंज: बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दौरान बड़ा खुलासा हुआ है। नरकटियागंज प्रखंड में 43 नेपाली नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल पाए गए हैं, जिससे प्रशासन में हड़कंप मच गया है। इन सभी को नोटिस भेजकर भारतीय नागरिकता से जुड़े दस्तावेज पेश करने को कहा गया है। प्रशासन के अनुसार इन लोगों ने फॉर्म-7 भरकर आवेदन किया था, जिसके आधार पर मतदाता सूची में उनके नाम शामिल किए गए। अब ‘एनेक्सर डी’ के तहत इनसे नागरिकता संबंधी प्रमाण मांगे जा रहे हैं। अगर…

Read More

लखनऊ एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक : फ्लाइट के टॉयलेट में यात्री ने जलाई सिगरेट, फायर अलार्म से मचा हड़कंप

Major security lapse at Lucknow airport: Passenger lit a cigarette in flight's toilet, fire alarm caused panic

लखनऊ : चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए जहां हाई सिक्योरिटी अलर्ट जारी था, वहीं सुरक्षा व्यवस्था की गंभीर चूक का मामला सामने आया है। एयर इंडिया की लखनऊ से मुंबई जाने वाली फ्लाइट में एक यात्री माचिस और सिगरेट के साथ विमान में चढ़ गया और टॉयलेट में जाकर सिगरेट जला ली, जिससे फायर अलार्म बजने लगा और अफरा-तफरी मच गई। यह घटना 16 अगस्त की है। सूत्रों के अनुसार, एयर इंडिया की उड़ान संख्या AI 2492 दोपहर 2:05 बजे मुंबई रवाना होने वाली…

Read More

उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का अचानक इस्तीफा, देश की राजनीति में मचा हड़कंप

Vice President Jagdeep Dhankhar's sudden resignation creates a stir in the country's politics

नई दिल्ली: देश की राजनीति में उस वक्त बड़ा भूचाल आ गया जब उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सोमवार को अचानक अपने पद से इस्तीफा दे दिया। हैरानी की बात यह रही कि उन्होंने न तो कोई पूर्व सूचना दी और न ही प्रोटोकॉल का पालन किया। वह सीधे राष्ट्रपति भवन पहुंचे और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अपना इस्तीफा सौंप दिया। इस दौरान उन्हें राष्ट्रपति से मिलने के लिए करीब आधा घंटा इंतजार करना पड़ा। इस्तीफा सौंपने के बाद उन्होंने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की और फिर तुरंत अपना…

Read More

इंदौर: रायपुर जा रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, आपातकालीन लैंडिंग से मचा हड़कंप

Indore: Technical fault in Indigo flight going to Raipur, emergency landing causes panic

इंदौर: मंगलवार सुबह इंदौर से रायपुर जा रही इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब उड़ान भरने के करीब आधे घंटे बाद विमान को तकनीकी गड़बड़ी के कारण आपातकालीन रूप से वापस इंदौर लैंड कराना पड़ा। पायलट की सूझबूझ से विमान देवी अहिल्या बाई होल्कर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतार लिया गया। सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं। जानकारी के मुताबिक, इंडिगो की उड़ान संख्या 6E 7295 ने सुबह 6:35 बजे इंदौर से रायपुर के लिए उड़ान भरी थी। करीब 30 मिनट बाद यात्रियों ने एक…

Read More

पटना: तेजस्वी यादव के घर के बाहर फायरिंग पर मचा हड़कंप, बोले – ‘एनडीए राज में अपराधियों के हौसले बुलंद’

Patna: Firing outside Tejashwi Yadav's house created a stir, he said - 'Criminals are emboldened in NDA rule'

पटना: बिहार की राजधानी पटना के पॉश इलाके पोलो रोड में हुई फायरिंग की घटना को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। तेजस्वी ने इस घटना के बहाने नीतीश कुमार सरकार को आड़े हाथों लिया और राज्य में कानून-व्यवस्था की बदहाल स्थिति पर सवाल उठाए। तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व ट्विटर) पर लिखा, “आज मेरे आवास के बाहर गोली चलाई/चलवाई गई है। एनडीए के राक्षस राज में सत्ता संरक्षित अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि…

Read More

बेंगलुरु के रिहैब सेंटर में मरीज की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल होने पर मचा हड़कंप

Patient brutally beaten up in Bengaluru's rehab centre, uproar after video goes viral

बेंगलुरु: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक बेहद चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो शहर के बाहरी इलाके में स्थित एक निजी पुनर्वास केंद्र (रिहैब सेंटर) का बताया जा रहा है, जहां एक मरीज के साथ अमानवीय व्यवहार करते हुए उसकी बेरहमी से पिटाई की जा रही है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति पहले मरीज को घसीटता है और फिर बंद कमरे में ले जाकर उस पर डंडों से ताबड़तोड़ हमला करता है।…

Read More