मंदसौर: मुख्यमंत्री मोहन यादव हॉट एयर बैलून में आग लगने से बाल-बाल बचे

Mandsaur: Chief Minister Mohan Yadav narrowly escapes fire in hot air balloon

मंदसौर: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मंदसौर के गांधी सागर अभयारण्य में एक बड़े हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गए। वह हॉट एयर बैलून एक्टिविटी का हिस्सा बनने पहुंचे थे, तभी उनके बैलून में अचानक आग लग गई। घटना के समय मुख्यमंत्री बैलून के अंदर मौजूद थे, लेकिन सुरक्षाकर्मियों की त्वरित सतर्कता के कारण उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। आग पर तुरंत काबू पा लिया गया, जिससे कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।

जानकारी के अनुसार, गांधी सागर अभयारण्य हर साल बड़ी संख्या में पर्यटकों को आकर्षित करता है। शनिवार सुबह मुख्यमंत्री मोहन यादव इस अभयारण्य में हॉट एयर बैलून की सवारी के लिए पहुंचे थे। बैलून में बैठते ही उसके निचले हिस्से में तकनीकी खराबी के कारण आग भड़क उठी। सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए स्थिति को नियंत्रित किया और मुख्यमंत्री को सुरक्षित बाहर निकाला। मुख्यमंत्री पूरी तरह सुरक्षित हैं।

घटना के बाद जिला प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि भविष्य में ऐसी गतिविधियों के लिए अतिरिक्त सुरक्षा उपाय और तकनीकी जांच को अनिवार्य किया जाएगा, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके। मुख्यमंत्री ने घटना के बावजूद अपने अन्य निर्धारित कार्यक्रमों को जारी रखा और तयशुदा बैठकों में हिस्सा लिया।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment