मधेपुरा में ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में मेडिकल स्टोर बंद, दवा कारोबारियों का प्रदर्शन

Medical Stores Closed in Madhepura in Protest Against Online Medicine Sales; Drug Traders Stage Demonstration

मधेपुरा। बिहार के मधेपुरा जिले में ऑनलाइन दवा बिक्री और ई-फार्मेसी के विरोध में शुक्रवार को दवा दुकानदारों का बंद व्यापक रूप से सफल रहा। Madhapura Chemist and Druggist Association के आह्वान पर जिला मुख्यालय सहित विभिन्न प्रखंडों में अधिकांश मेडिकल दुकानें बंद रहीं, जिससे बाजारों में सन्नाटा पसरा नजर आया।

यह बंद All India Organisation of Chemists and Druggists और Bihar Chemist and Druggist Association के संयुक्त आह्वान पर आयोजित किया गया था। दवा व्यवसायियों ने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए हो रही दवाओं की बिक्री पर कड़ी आपत्ति जताई।

एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कहना है कि बिना उचित जांच और डॉक्टर की सलाह के ऑनलाइन दवाओं की बिक्री मरीजों की सेहत के लिए गंभीर खतरा बनती जा रही है। उनका आरोप है कि बड़ी कॉर्पोरेट कंपनियां भारी छूट देकर छोटे दवा कारोबारियों के व्यवसाय को प्रभावित कर रही हैं।

हालांकि आम लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कुछ चुनिंदा मेडिकल स्टोर खुले रखे गए थे, ताकि आपातकालीन स्थिति में मरीजों को जरूरी दवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

बंद के दौरान दवा व्यवसायियों ने सरकार से ऑनलाइन और अवैध दवा बिक्री पर सख्त रोक लगाने, ई-फार्मेसी के लिए स्पष्ट नीति तैयार करने और छोटे दवा कारोबारियों के हितों की रक्षा करने की मांग की।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment